Planting Tips: मॉनसून में पौधे रहेंगे हरे-भरे, ये टिप्स जरूर आजमाएं

Planting Tips: बारिश का मौसम बाग-बगीचों के लिए तो मानो सोने पर सुहागा होता है। धरती की प्यास बुझती है, पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं, और फूलों की रंगत निखर आती है। लेकिन, इस मौसम में थोड़ी सी सावधानी भी बरतनी ज़रूरी है ताकि आपके बगीचे की खूबसूरती बरकरार रहे। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स।
gardening tips

Planting Tips: मानसून का मौसम आ गया है। बारिश की बूंदें धरती को सींच रही हैं, और चारों तरफ हरियाली का नजारा है। ऐसे में बालकनी में बैठकर पकौड़े और चाय की चुस्कियों के साथ बारिश का आनंद लेने का अपना ही मजा है। लेकिन इस मौसम में छोटे और हल्के पौधों को थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत होती है। वैसे तो बारिश का पानी प्राकृतिक रूप से पौधों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ज़्यादा बारिश और हवा से नुकसान भी हो सकता है। चिंता न करें, इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप बारिश के मौसम में भी अपनी बालकनी को हरा-भरा और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं, तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

ये टिप्स जरूर आजमाएं

1. पौधों को तैयार करें

बारिश शुरू होने से पहले, नीचे की पत्तियों को हटा दें। यह सड़न से बचाता है और हवा के प्रवाह को बेहतर बनाता है। गमले में 3 भाग मिट्टी और 1 भाग गोबर की खाद का मिश्रण भरें। यह पोषण देता है और जल निकासी में सुधार करता है। गमले के ऊपरी हिस्से को थोड़ा खाली रखें ताकि पानी जमा न हो और जड़ें सड़ने से बच सकें।

2. कीटों से बचाव

1 हफ्ते में 1 बार नीम का तेल या लहसुन का अर्क जैसे होममेड पेस्टिसाइड का छिड़काव करें। यह कीटों और बीमारियों से बचाता है। नियमित रूप से पौधों का निरीक्षण करें और किसी भी कीट या बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत उचित उपाय करें।

3. पौधों की वृद्धि

समय-समय पर पौधों की कटिंग करें। यह नई शाखाओं और पत्तियों को बढ़ने में मदद करता है। पौधों को धूप और हवा प्रदान करें। यह प्रकाश संश्लेषण और विकास के लिए आवश्यक है। नियमित रूप से खाद डालें। यह पौधों को पोषण देता है और उनकी वृद्धि को बढ़ावा देता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews