दाग-धब्बों से परेशान? हटाने के लिए ट्राय करें ये अनार फेस पैक, निखार रहेगा बरकरार

अगर पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों ने आपकी खूबसूरती पर असर डाल दिया है, तो अब चिंता की जरूरत नहीं, अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन आपकी त्वचा को प्राकृतिक निखार देने में मदद कर सकते हैं। जानें अनार से बने 3 असरदार फेस पैक।
Skin Care

Skin Care: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, धूल-मिट्टी और बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हमें झेलनी पड़ती है। ख़ासकर अगर सही तरीक़े से स्किन की देखभाल ना की जाए तो चेहरे पर पिम्पल और दाग़ धब्बे दिखने लगते हैं। इससे न सिर्फ़ चेहरे का ग्लो कम हो जाता है, बल्कि ख़ूबसूरती भी फीकी पड़ जाती है। अगर आप भी चेहरे के दाग़ धब्बों से परेशान है और नेचुरल तरीक़े से चेहरे पर चमक पाना चाहते हैं। ऐसे में यह आर्टिकल आपके लिए बेहद कम है।

कई बार जब लोगों को त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती है तो भी बाज़ार में मिलने वाले महंगे-महंगे प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग पार्लर में जाकर महँगा-महँगा ट्रीटमेंट भी करवाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही आसानी से, चेहरे को निखारने के लिए एक फल की मदद से फ़ेस पैक बना सकती है।

दाग-धब्बों को कैसे हटाएं ?

हम बात कर रहे हैं अनार की। अनार चेहरे पर पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे की चमक को बढ़ाने का काम करते हैं। चलिए फिर इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताते हैं कि आप पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए, अनार का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं।

कैसे बनाएं अनार का फ़ेस पैक

सामग्री:

1 बड़ा अनार
1 बड़ा चम्मच दही
1 छोटा चम्मच शहद

कैसे लगाएं अनार का फ़ेस पैक

  • सबसे पहले अनार को छीलकर उसके दाने निकालें। दानों को मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें।
  • अब इसमें बाक़ी की सामग्री जैसे कि दही और शहद को अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब यह मिश्रण बनकर तैयार हो चुका है। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं, और कम से कम 15-20 के लिए छोड़ दें।
  • जब समय पूरा हो जाए तो हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ़ करें। इसके बाद चेहरे पर क्रीम लगाएं।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews