प्रोफेशनल ईमेल भेजते वक्त न करें ये 5 छोटी लेकिन भारी गलतियां, वरना बिगड़ सकती है इमेज

ऑफिस में अच्छा काम करने के बावजूद कई बार एक छोटी सी ईमेल गलती आपकी इमेज डाउन कर देती है। जानिए कौन सी हैं वो कॉमन गलतियां जो ईमेल भेजते वक्त हर किसी को अवॉइड करनी चाहिए।
Professional Email

प्रोफेशनल ईमेल लिखते समय लोग अकसर कर देते हैं ये गलतियां, जो बन जाती हैं रिजेक्शन की वजह करियर में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ स्किल्स और मेहनत काफी नहीं होती, सही कम्युनिकेशन भी उतना ही ज़रूरी है। अगर आप ईमेल के जरिए बॉस, HR या क्लाइंट से बात कर रहे हैं, तो कुछ बेसिक गलतियां आपकी छवि बिगाड़ सकती हैं। जानिए कौन-सी छोटी लापरवाहियां भारी पड़ सकती हैं।

ऑफिस हो या कॉलेज, एक सही तरह से लिखा गया प्रोफेशनल ईमेल (Professional Email) आपकी पर्सनैलिटी को सामने वाले तक अच्छी तरह पहुंचा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईमेल लिखते वक्त कुछ छोटी-छोटी गलतियां आपकी छवि को बिगाड़ सकती हैं? आज के डिजिटल दौर में प्रोफेशनल ईमेल सिर्फ एक मैसेज नहीं, बल्कि आपकी सोच, समझ और व्यवहार का आईना होता है।

1. ईमेल की लाइन में ढील देना

ईमेल की सबसे पहली लाइन यानी विषय बहुत ज़रूरी होती है। अगर ये लाइन साफ़ नहीं है या बहुत ही आम सी है, तो सामने वाला मेल खोलने में दिलचस्पी नहीं लेता। साफ़ और सीधी लाइन लिखो, जिससे पढ़ने वाला समझ सके मेल किस बारे में है।

2. मेल की शुरुआत बिना ग्रेटिंग या आदर के करना

अगर आप मेल की शुरुआत बिना “Good Morning” या बिना नाम के सीधे बात से करते हो, तो वो मेल थोड़ा बदतमीज़ सा लग सकता है। एक छोटी सी नम्र शुरुआत सामने वाले को अच्छा महसूस कराती है और मेल का असर बढ़ जाता है।

3. फ़ाइल लगाना भूल जाना

कई बार हम मेल में लिखते हैं कि “फ़ाइल साथ में भेज रहा हूँ”, लेकिन उसे जोड़ना भूल जाते हैं। इससे आपकी बात अधूरी लगती है और सामने वाला सोच सकता है कि आप ध्यान नहीं देते। मेल भेजने से पहले दोबारा चेक कर लो कि फ़ाइल लगी है या नहीं।

4. बहुत लंबी और उलझी हुई मेल लिखना

अगर मेल बहुत लंबी, बोरिंग या घुमा-फिरा कर लिखी हो, तो पढ़ने वाला बीच में ही छोड़ देता है। बात को सीधा और साफ़ लिखो, छोटे-छोटे हिस्सों में बाँटो और जो ज़रूरी है, बस वही लिखो। जितना आसान होगा, उतना अच्छा समझ आएगा।

5. ग़लत शब्द या टाइपिंग की ग़लतियाँ

अगर मेल में वर्तनी की ग़लतियाँ हों, जैसे ‘”I hope you are doing wall.” (Well की जगह Wall!)’ तो सामने वाला समझेगा कि आपने जल्दी में या बिना ध्यान दिए मेल लिखी है। मेल भेजने से पहले एक बार आराम से पढ़ लो, ताकि कोई गलती न रह जाए।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews