चमत्कारी गुणों से भरपूर होते हैं मूली के पत्ते, कई बीमारियाँ रहती हैं दूर, जानें इसके फायदे

चमत्कारी गुणों से भरपूर होते हैं मूली के पत्ते, कई बीमारियाँ रहती हैं दूर, जानें इसके फायदे

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। सर्दियों के मौसम में मूली के पराठे तो लगभग हर घर में बनता है। सफेद दिखने वाले मूली में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। लेकिन क्या पता है हरे-हरे मूली के पत्तों (Radish Leaves) में भी चमत्कारी गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों कप दूर करने का काम करते हैं। मूली के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन बी और सी, फास्फोरस, आयरन, सोडियम, मैग्निशियम और अन्य कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में विटामिन ए, बी, सी, फास्फोरस, सोडियम, मैग्नीशियम, आयरन और अन्य पोषक तत्वों की कमी होती है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है।

यह भी पढ़े…पेंशनर्स के पेंशन पर आई बड़ी अपडेट, करना होगा इंतजार, नहीं होगा एडवांस भुगतान

साथ ही मूली के पत्तों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और थकान महसूस नहीं होती। मूली के पत्तों को बवासीर रोगियों के लिए वरदान माना जाता है। इसके सेवन करने से बवासीर की समस्या खत्म हो सकती है। मूली के पत्तों का सेवन साग, जूस और अन्य कई तरीके से किया जा सकता है। इन पत्तों में फाइबर की मात्रा भरपूर होने के कारण कब्ज की समस्या कम होती है। साथ ही यह पीलिया रोगियों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। बाल झरना से लेकर दांत और मसूड़ों की बीमारियों का समाधान भी मूली के पत्तों से किया जा सकता है।

यह भी पढ़े…Gold Silver Rate : धनतेरस पर भड़का सोना, चांदी में भारी तेजी, देखें आज का ताजा भाव

मूली के पत्तों में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। मूली के पत्तों से बने साग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इन पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेन्ट की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसका सेवन करने से कोलन, पेट, आंत और किडनी जैसे कैंसर से बचाव किया जा सकता है। मूली के पत्ते का सेवन करने से गठिया रोग से भी निजात मिलता है। मूली के पत्तों के रस बराबर मात्रा में चीनी और पानी में मिक्स करके, इसका पेस्ट बना कर जोड़ों पर लगाने से दर्द में राहत मिलती है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews