5 संकेत जो बताते हैं कि आप एकतरफा प्यार में हैं, वो शख्स कभी नहीं लौटाएगा आपकी मोहब्बत

प्यार में होना एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन जब वो एकतरफा हो, तो दर्द भी उतना ही गहरा होता है। कई बार हम उस इंसान से जुड़ जाते हैं जो हमारे जज़्बात नहीं समझता। जानिए 5 ऐसे संकेत जो बताते हैं कि आप एकतरफा प्यार में हैं।
Relationship

कभी-कभी हम किसी से दिल लगा बैठते हैं, जिसकी मौजूदगी से हमारी दुनिया खूबसूरत लगने लगती है। हम उसके लिए कुछ भी कर गुजरते हैं, हर छोटी-सी बात को खास मानते हैं, लेकिन असलियत ये होती है कि वो शख्स शायद हमें उस नज़र से देखता ही नहीं।

अगर आप भी किसी ऐसे इंसान को दिल दे बैठे हैं, जो आपके प्यार को समझ नहीं पा रहा या फिर जानबूझकर नज़रअंदाज़ कर रहा है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। आइए जानते हैं वो 5 खास संकेत जो बताते हैं कि आपका प्यार एकतरफा है और सामने वाला कभी नहीं करेगा आपकी फीलिंग्स को रिटर्न।

कैसे पहचानें एकतरफा प्यार (Relationship) के संकेत?

जब आप ही हर बार पहल करते हैं

प्यार दोतरफा होता है, लेकिन अगर हमेशा आप ही बातचीत शुरू करते हैं, आप ही मिलना चाहते हैं, और सामने वाला सिर्फ बिज़ी या उदासीन नज़र आता है, तो यह पहला साफ संकेत है कि वो आपकी तरह जुड़ा हुआ नहीं है।

आपकी मौजूदगी से फर्क नहीं पड़ता

जिसे आप हर वक्त मिस करते हैं, अगर वही इंसान आपकी गैरमौजूदगी पर कोई रिएक्शन नहीं देता, न कॉल करता है, न मैसेज करता है, तो ये बता देता है कि आप उसकी ज़िंदगी में कोई अहमियत नहीं रखते।

वो कभी अपनी भावनाएं नहीं जताता

प्यार में इंसान थोड़ी-सी केयर, थोड़े-से इमोशन्स ज़रूर दिखाता है। लेकिन अगर वो इंसान आपकी तारीफ करने, आपकी सुनने या आपको समझने की कोशिश नहीं करता, तो ये एक गंभीर इशारा है कि वो आपको कभी भी प्यार नहीं कर पाएगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews