फीमेल फ्रेंड को करना चाहते हैं प्रपोज़? रुकिए, पहले जान लें ये बातें वरना टूट सकती है सालों पुरानी दोस्ती

अगर आप अपनी फ़ीमेल फ्रेंड से प्यार का इज़हार करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाज़ी आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। प्रपोज़ करने से पहले कुछ बातें समझना बेहद ज़रूरी होता है। वरना आपकी जल्दबाज़ी से आपकी दोस्ती भी ख़राब हो सकती है। जानें वो बातें जो हर लड़की को ध्यान में रखना चाहिए।
Relationship

कई बार ऐसा देखा जाता है कि लड़का-लड़की के बीच गहरी दोस्ती हो जाती है और धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदलने लगती है। लेकिन मुसीबत खड़ी हो जाती है जब प्यार सिर्फ़ एक तरफ़ा हो, ज़रूरी नहीं है कि जैसा आप अपने दोस्त के लिए महसूस कर रहे हैं वह भी वैसा ही कर रहा हो या कर रही हो। यही वजह है कि प्रपोज़ करने से पहले सोच समझकर आगे बढ़ना चाहिए।

आजकल दोस्ती और रिलेशनशिप के बीच की लाइन काफ़ी पतली हो गई है। ऐसे में अगर आप बिना सोचे समझे दिल की बात कह देंगे तो ना सिर्फ़ रिलेशनशिप का मौक़ा गंवा बैठेंगे बल्कि सालों पुरानी दोस्ती भी टूट सकती है। इसलिए ज़रूरी है कि पहले आप भावनाओं से ज़्यादा उसके नज़रिए को क्या को समझें, ताकि दोनों के रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़े।

उसकी भावनाओं में रुचि दिखाएँ

सबसे पहली और अहम बात यह है कि क्या आपकी फ़ीमेल फ्रेंड भी आपके साथ वहीं कनेक्शन महसूस करती है जो आप करते हैं। क्या वो भी आपको बेहद क़रीब मानती है या सिर्फ़ एक अच्छा दोस्त समझती है। कई बार ऐसा होता है कि लड़कियाँ अपने केयरिंग नेचर की वजह से दोस्ती में गहराई दिखाती है और लड़का उसे प्यार समझ बैठता है। ऐसी स्थिति में आपको उसकी बातों, इशारों और बॉडी लैंग्वेज को समझना है। यह है आपकी साथ अकेले समय बिताना पसंद करती हैं। क्या वो भी आपके मैसेज या कॉल का बेसब्री से इंतज़ार करती है।

टाइमिंग और माहौल का ध्यान रखें

प्रपोज़ करना एक बेहद पर्सनल और इमोशन से जुड़ा फ़ैसला होता है। इसलिए ऐसे फ़ैसले लेते समय जल्दबाज़ी या बिना प्लान के कुछ भी करना ठीक नहीं होता है। अगर आप किसी पार्टी, ग्रुप या दोस्तों के सामने अचानक प्रपोज़ कर देंगे तो सामने वाली असहज महसूस कर सकती है। ऐसी स्थिति में एक शांत, प्राइवेट और कंफर्टेबल माहौल को चुनें। जब वो रिलैक्स मूड में हो तभी अपनी बात कहें। ऐसा दिन और समय चुनें जब आपके बीच कोई उलझन न हो।

‘ना’ के लिए भी रहें तैयार

हर प्रस्ताव का जवाब ‘हां’ हो ये जरूरी नहीं। इसलिए फीमेल फ्रेंड को प्रपोज करते वक्त अपने मन को हर जवाब के लिए तैयार रखें। अगर वो इनकार कर दे, तो बात को सम्मान के साथ लें और उस पर दबाव न बनाएं। उसके जवाब का सम्मान करें, भले ही वो मन के खिलाफ हो। इनकार के बाद रिश्ता न तोड़ें, दोस्ती बरकरार रखने की कोशिश करें। खुद को समय दें और भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews