Relationship Tips: ये 1 चीज रिश्ते में लाती है कड़वाहट, तलाक तक पहुंच जाती है बात

Relationship Tips: ये 1 चीज रिश्ते में लाती है कड़वाहट, तलाक तक पहुंच जाती है बात

Relationship Tips : प्यार शब्द का मतलब हर किसी के लिए अलग-अलग होता है। किसी के लिए पूरी दुनिया होती है, तो किसी के लिए यह बर्बादी भी होता है। लोग अपने अनुभव के आधार पर प्यार के एहसास को जताते हैं। इसमें भरोसा, विश्वास, अपनापन सब कुछ मायने रखता है। रिश्ते में बहुत सारी चीजों को लेकर कन्फ्यूजन बना रहता है। कई बार यह समझ में नहीं आता कि उलझे हुए रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाया जाए। कई बार बहुत सी ऐसी चीजें जीवन में होती है जो कई बार रिश्ते टूटने का कारण बनती है। हालांकि, आपसी समझ से इसे सुलझाया जा सकता है, लेकिन इस पर ध्यान ना दिया जाए तो धीरे-धीरे बात ब्रेकअप या फिर तलाक तक पहुंच सकता है। केवल शादीशुदा जिंदगी या फिर लव लाइफ ही नहीं, बल्कि यह एक चीज किसी भी रिश्ते में कड़वाहट पैदा करने के लिए काफी अहम होता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको उस चीज के बारे में बताते हैं, जिससे रिश्ते में दूरी बढ़ती है। आइए जानते हैं विस्तार से…

बता दें कि मुंह से बोली गई बातों का बहुत अधिक वजन नहीं होता। उन्हें बोलने की आजादी है। इसलिए जुबान पर उनका कोई नियंत्रण नहीं होता। ऐसे में वह कुछ भी बोलते चले जाते हैं। कई बार जरूरत से ज्यादा बोलना भी रिश्ते में कड़वाहट लाता है। बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं, जो हर सिचुएशन में अपनी जुबान को कंट्रोल कर सके। बात करने की स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन यह स्वतंत्रता साथ ही जिम्मेदारी भी होती है। जब हम अपनी जुबान को बेहतर ढंग से नियंत्रित नहीं करते, तो यह रिश्तों को तोड़ सकता है। जब हम बिना सोचे-समझे बातें करते हैं, तो संबंधों में कड़वाहट पैदा होती है। इसलिए बात करते वक्त हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारी बातों से दूसरों को बुरा ना लगे।

रिश्ते में जुबान कैसे घोलती है कड़वाहट

  • जब एक व्यक्ति निरंतर दूसरे को बुराई करता रहता है या उनकी गलतियों को नकारात्मकता से देखता है, तो यह रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर देता है।
  • जब किसी व्यक्ति को अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने में दिक्कत होती है, तो वह अपनी जुबान से मुकर जाता है। जिस कारण अनजाने में कड़वाहट पैदा हो जाता है।
  • कभी-कभी रिश्ते में बातचीत की कमी के कारण भी रिश्ते में कड़वाहट पैदा होती है। इसलिए निरंतर सबसे बातचीत करते रहना जरूरी है।
  • जब किसी रिश्ते में निराशा या नकारात्मक आड़े आने लगे, तो जुबान भी नेगेटिव हो जाती है, जिससे रिश्तों में कड़वाहट आती है
  • कई बार स्त्रेस के कारण भी हम अपनी जुबान को कड़वा बना लेते हैं और अनजाने में रिश्तों में दूरी पैदा होने लगती है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews