Relationship Tips: शादी से पहले जरूर करें ये प्लानिंग, भविष्य में नहीं होगी परेशानी, पढ़ें यहां

Relationship Tips: शादी से पहले जरूर करें ये प्लानिंग, भविष्य में नहीं होगी परेशानी, पढ़ें यहां

Relationship Tips : शादी से पहले अक्सर लड़का और लड़की दोनों के मन में कुछ बातें होती हैं, जो चलती रहती है। हालांकि, लव मैरिज में ऐसी दिक्कतें नहीं आती, लेकिन अरेंज मैरिज में रिश्ता जोड़ने से पहले काफी सारी बातें मन में आती है। जिसका जवाब पहले से ही जान लेना बेहतर होता है। दरअसल, शादी में होने वाले खर्च या फिर आगे फ्यूचर प्लानिंग इन सब से दिमाग चिंतित रहता है। ऐसे में यदि आप भी शादी करने वाले हैं, तो इससे पहले कुछ प्लानिंग अवश्य कर लें। ताकि आपका फ्यूचर आगे अच्छा बन सके।

किसी भी रिश्ते में प्यार और विश्वास बहुत महत्वपूर्ण होता है। वैसे तो प्रेम के बारे में कोई सटीक डेफिनेशन नहीं है, लेकिन लोग इसे अपने अनुभव के आधार पर बताते हैं कि यह कब सच्चा और कब झूठ होता है। किसी भी रिश्ते में प्यार और भरोसा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।

पैसे करें सेव

  • शादी से पहले हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आप कुछ पैसा सेव कर सके। इसके लिए आप अपनी सैलरी का कुछ अमाउंट बैंक या फिर आपको जहां विश्वास हो वहां डिपॉजिट कर सकते हैं। सेविंग स्कीम के जरिए आप अपने फ्यूचर को सीकर कर सकते हैं।
  • उन पैसों को आप अपनी शादी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आपको जरूरत पड़े अगर आपने ऐसा नहीं किया है, तो शादी के बाद पैसों की तंगी के कारण अक्सर पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़ा शुरू हो जाते हैं। ऐसे में रिश्ते में दूरी भी आ सकती है।

दबाव में आकर ना करें शादी

  • घर वालों के दबाव में आकर कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए। कई बार ऐसा देखा गया है कि चाहे लड़का हो या लड़की प्रेशर में आकर वह शादी का मन बना लेते हैं, लेकिन कई बार वह अंदर से खुश नहीं होते। जिसका खामियाजा आगे चलकर दोनों को ही भुगतना पड़ता है।
  • यह सारी चीज आगे चलकर आप दोनों के बीच कड़वाहट पैदा कर सकती है, क्योंकि शादी के बाद घर चलाना आसान काम नहीं होता। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसलिए शादी से पहले थोड़ी प्लानिंग कर लेनी चाहिए, उसके बाद ही आगे बढ़ें।

न करें दिखावा

  • अगर आप अभी पूरी तरह से शादी के लिए तैयार नहीं है, तो बिल्कुल भी शादी के लिए आगे ना बढ़े। अन्यथा, यह आपके लिए सजा भी बन सकता है। अगर आप आर्थिक स्थिति से कमजोर है, तो समाज में दिखावा करने की कोई जरूरत नहीं है।
  • आप एक सिंपल वेडिंग भी कर सकते हैं। आपको यह सोचने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है कि समाज क्या सोचेगा। आप अपने बजट पर ध्यान देते हुए आगे का फैसला करें। यह आपके हेल्दी मैरिड लाइफ के लिए इंपॉर्टेंट हो सकता है।

खुलकर करें बात

  • चाहे लव मैरिज हो या फिर अरेंज मैरिज शादी से पहले प्लानिंग बहुत जरूरी होती है। इसलिए अपने होने वाले पार्टनर से यह अवश्य पूछे कि यह शादी मर्जी से हो रही है या नहीं। क्योंकि किसी के दबाव में आकर शादी करने से रिश्ते में कभी भी प्यार और विश्वास नहीं हो सकता।
  • यह केवल एक जिम्मेदारी होती है जो कि केवल निभाई जाती है, लेकिन आप दोनों कभी भी खुश नहीं रह सकते। ऐसे में धीरे-धीरे वैवाहिक जीवन में कड़वाहट पैदा होने लगती है। इसलिए बेहतर है कि आप पार्टनर से इस मसले पर बातचीत कर लें। अपने भविष्य को लेकर थोड़ी सी प्लानिंग भी कर ले और उन सभी मुद्दे को उनके पास रखें जो जरूरी होता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews