Relationship tips : छोटी छोटी बातें ले सकती हैं बड़ा रूप, इस तरह संभाले रिश्ता

Relationship tips : छोटी छोटी बातें ले सकती हैं बड़ा रूप, इस तरह संभाले रिश्ता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ‘प्यार में कभी कभी ऐसा हो जाता है, छोटी सी बात का फसाना बन जाता है’…प्यार में जब छोटी सी बात का बतंगड़ बन जाए तो उसे कैसे संभालना चाहिए। जैसे जीवन में छोटी छोटी खुशियां अहम होती हैं वैसे ही कई बार छोटी छोटी बातें बड़े मनमुटाव का कारण बन जाती है। ऐसे में किसी भी रिश्ते (relationship) में दोनों ही पार्टनर्स को इस स्थिति को हैंडल करने की कला आना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने रिश्ते पर इन छोटी छोटी बातों का बड़ा और बुरा असर होने से बचा सकते हैं।

Relationship tips : क्या आपका पार्टनर भी दे रहा है धोखा, ये हैं बेवफाई के संकेत

  • कभी भी किसी तकरार को लंबा न खींचे। जब लड़ाई खत्म हो जाए तो उस दौरान हुई बातों को बाद में बार बार बीच में न लाएं।
  • आत्मसम्मान और ईगो में फर्क होता है। रिश्ते के बीच कभी ईगो को न आने दें।
  • सॉरी एक ऐसा लफ्ज़ है जो किसी भी समस्या को सुलझा सकता है। सॉरी बोलने में न हिचकें।
  • कभी भी कितने भी गुस्से में क्यों न हों..अपनी भाषा पर काबू रखें। ऐसे शब्द न बोले जो सामने वाले को चुभ जाएं।
  • कभी भी अपने पार्टनर के घरवालों और दोस्तों के लिए ऐसी बात न बोलें जिससे वो हर्ट हो।
  • अगर पार्टनर किसी बात की शिकायत कर रहा है तो उसकी बात समझने की कोशिश करें।
  • समय की कमी आज की सबसे बड़ी समस्या है। लेकिन इस व्यस्ततम समय में से उनका हिस्सा उन्हें जरूर दें।
  • मैसेज का जवाब नहीं देना, बहुत देर से देना आपके रिश्ते में दरार ला सकता है।
  • अगर आप सामने वाले का कॉल मिस कर देते हैं तो कॉल बैक जरूर करें।
  • एक दूसरे का जन्मदिन, एनिवर्सरी या कोई और दिन जो दोनों के लिए महत्वपूर्ण हो, उसे याद रखें।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews