Relationship Tips: सोशल मीडिया से सुधर सकते हैं रिश्ते, सावधानी के साथ करें इस्तेमाल

रिश्ता एक नाजुक धागे की तरह होता है, जिसे सही देखभाल और मेहनत से ही मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए एक-दूसरे को व्यक्तिगत समय और स्पेस दें।
Relationship Tips: सोशल मीडिया से सुधर सकते हैं रिश्ते, सावधानी के साथ करें इस्तेमाल

Relationship Tips : कोई भी रिश्ता प्यार और विश्वास के आधार पर तो टीका ही होता है। इसके अलावा, रिश्ते में बहुत सारी चीजों की जरूरत होती है जैसे कि समय, सम्मान, लॉयल्टी, अटेंशन, रिस्पेक्ट आदि इन सभी चीजों पर ही कोई भी रिश्ता बहुत मजबूत और टिकाऊ बनता है। वहीं, आजकल के रिश्तों में इन सब चीजों की काफी ज्यादा कमी देखने को मिलती है। रिश्ते को बचाने और उसे मजबूत बनाए रखने के लिए दोनों पार्टनर्स की कोशिश और समर्पण अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। रिश्ता एक नाजुक धागे की तरह होता है, जिसे सही देखभाल और मेहनत से ही मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए एक-दूसरे को व्यक्तिगत समय और स्पेस दें। एक-दूसरे की भावनाओं और विचारों को समझने की कोशिश करें। वहीं, एक रिसर्च के मुताबिक अगर सोशल मीडिया का माइंडफुलनेस के साथ यूज किया जाए, तो रिश्ते बहुत हद तक सुधर जाते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

सावधानी के साथ करें इस्तेमाल

  • वैसे तो सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन एक रिसर्च में यह पाया गया है कि कुछ सावधानी बरतते हुए अगर इसका इस्तेमाल किया जाए तो इससे रिश्ते में आपसी बॉन्डिंग और वेलबीइंग बढ़ सकता है। सोशल मीडिया के कारण जिंदगी पर दूसरे पॉजिटिव इफेक्ट भी देखने को मिल सकते हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के लिए तरह-तरह की एक्टिविटीज कर सकते हैं। उन्हें दूर रहकर भी स्पेशल फील करवा सकते हैं।
  • बहुत बार ऐसा होता है कि रिलेशनशिप में रहते हुए उन्हें एक-दूसरे से दूर रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया के कारण दोनों ही पार्टनर एक-दूसरे से कनेक्ट रह पाते हैं। वक्त पर एक-दूसरे का सहारा बनते हैं। हालांकि, यह आप दोनों पर निर्भर करता है कि आप इसका इस्तेमाल अपने रिश्ते के लिए किस प्रकार से करते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews