Rice Flour Face Packs: चेहरे के लिए वरदान है चावल का आटा, ऐसे करें इस्तेमाल, घर पर बनाएं ये 3 फेसपैक

Rice Flour Face Packs: चेहरे के लिए वरदान है चावल का आटा, ऐसे करें इस्तेमाल, घर पर बनाएं ये 3 फेसपैक

Rice Flour Face Packs: त्वचा और बालों के लिए चावल का आटा बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप अलग-अलग तरीके से इसका इस्तेमाल कर सकते है। चावल का आटा त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को ऐब्जॉर्ब करता है और चेहरे को स्मूथ और स्वस्थ बनाता है। यह स्किन रिपेयर करता है और दाग धब्बे हटाने में मदद करता है। साथ ही सनबर्न से ट्रेनिंग और सनबर्न से राहत दिलाता है। यदि आप भी स्वस्थ और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो घर पर ही चावल के आटे से अलग-अलग प्रकार के फेस पैक बना सकते हैं।

ओट्स और चावल के आटे का फेसपैक

ब्लैकहेड्स और दाग धब्बों को साफ करने के लिए एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच ओट्स, दो चम्मच दूध और एक चम्मच को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर बाद में चेहरा धो लें।

दही और चावल के आटे का फेसपैक

दही और चावल के आटे से बना फेस पैक त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है। साथ ही स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच चावल के आटे में एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच मलाई और एक चम्मच शहद अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट तक इस मिश्रण को चेहरे पर छोड़ने के बाद पानी से अपना चेहरा धो लें।

एलोवेरा जेल और चावल के आटे का फेसपैक

चावल के आटे और एलोवेरा जेल से बना फेस पैक त्वचा लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह डेड सेल्स को रिमूव करता है। दाग धब्बों को खत्म करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच शहद और एक चम्मच एलोवेरा जेल अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दे। जब यह सूख जाए तो नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews