वैलेंटाइन डे आने में और वेलेंटाइन वीक शुरू होने में कुछ ही दिन का समय बचा है। ये पूरा हफ्ता प्यार के नाम होता है और इस दौरान हर कोई पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करता दिखाई देता है। इस दौरान हर लड़की यह चाहती है कि वह खूबसूरत नजर आए। अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए हर किसी को महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट और घरेलू नुस्खे आजमाते हुए देखा जाता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो मिले और वह बिल्कुल कोरियन ग्लास स्किन की तरह नजर आए तो किचन में रखी एक सिंपल सी चीज आपके काम आ सकती है। चलिए जान लेते हैं कि किस तरह से कोरियन स्किन केयर के जरिए आप खूबसूरत त्वचा हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको राइस वॉटर थेरेपी के बारे में बताते हैं।
क्या है राइस वॉटर थेरेपी
राइस वॉटर थेरेपी में चावल को धोने और भिगोने के बाद बचने वाले पानी का इस्तेमाल किया जाता है। जो पानी बच जाता है उसे चेहरे पर लगाया जाता है। यह त्वचा को साफ करने का काम करता है, जिससे स्किन एकदम फ्रेश नजर आती है।
कैसे करें तैयार
- राइस वॉटर तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच कच्चे चावल की जरूरत पड़ेगी।
- आपको इन्हें साफ पानी में अच्छी तरह से धोना होगा।
- अब चावलों को एक कप पानी में काम से कम आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें।
- आधे घंटे के बाद आपको पानी को छान लेना है। यही राइस वॉटर है जिसे आप चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
- राइस वॉटर का इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से अच्छी तरह से साफ कर लें।
- अब कॉटन पेड की मदद से आपको इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाना होगा।
- 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और उसके बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।
- आप चाहे तो इसे रात में भी लगा सकते हैं।
- जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है उन्हें पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए।
होंगे ये फायदे
राइस वॉटर त्वचा को हाइड्रेट रखने में बहुत मददगार होता है। इस चेहरे पर किसी तरह की चिपचिपाहट नहीं होती और स्किन सॉफ्ट बनी रहती है। नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से स्किन टोन क्लीन नजर आता है और नेचुरल ग्लो दिखाई देता है। इसका इस्तेमाल हफ्ते में तीन से चार बार किया जा सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- इतना याद रखें कि आपको फ्रेश चावल के पानी का ही अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करना है।
- चावल का जो पानी निकला है उसे ज्यादा दिनों तक स्टोर करके बिल्कुल ना रखें।
- अगर इसे लगाने के बाद आपके चेहरे पर जलन या फिर खुजली होती है तो इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।





