
Add a Flavourful Twist to Love This Rose Day : ‘दिन में आने लगे हैं ख़्वाब मुझे..उस ने भेजा है इक गुलाब मुझे’..गुलाब की खूबसूरती से भला कौन मुतास्सिर न होगा। यही वजह है कि शायरों ने इसे कलाम में खूब उकेरा है, लड़कियों ने बालों में सजाया है, प्रेमियों ने तोहफे में दिया है और तो और वैलेंटाइन वीक की शुरुआत भी रोज़ डे से ही होती है।
अभी तो गुलाब की तारीफ बस शुरु ही हुई है। सौंदर्य और सुगंध से बढ़कर भी इसकी ढेर सारी विशेषताएं हैं। गुलाब में कई पोषक तत्व और औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसीलिए गुलाब के विभिन्न भागों का उपयोग कई तरह की चीजें बनाने में किया जाता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। गुलाब में फ्लेवोनोइड्स और फिनोलिक कंपाउंड्स होते हैं, जो शरीर में free radicals को कम करने में मदद करते हैं। ये विटामिन A, E और K से भरा है और इसमें फाइबर भी भरपूर है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं।
फूल गुलाब का…
जब गुलाब इतनी खासियत से भरपूर है तो सिर्फ इसे तोहफे में ही क्यों दिया जाए। क्यों न आप इस वैलेंटाइन वीक की शुरुआत सिर्फ गुलाब का फूल देकर नहीं, बल्कि गुलाब से बनी किसी डिश के साथ करें। इस तरह आप अपने पार्टनर को थोड़ा और सरप्राइज़ कर सकते हैं। तो इस रोज़ डे पर हम आपके लिए लेकर आए हैं गुलाब से बनने वाली कुछ खास रेसिपी।
Rose Day के लिए स्पेशल रेसिपी
1. गुलाब की बर्फी
सामग्री:
1 कप मावा
½ कप पिसी हुई चीनी
¼ कप गुलाब की पंखुड़ियां (साफ और सूखी)
1 चम्मच गुलाब जल
¼ चम्मच इलायची पाउडर
1 चम्मच घी
चांदी का वर्क (वैकल्पिक)
विधि:
एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें मावा भूनें जब तक कि हल्का सुनहरा न हो जाए।
इसमें पिसी हुई चीनी डालें और लगातार चलाते रहें।
अब गुलाब की पंखुड़ियां, गुलाब जल और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसे घी लगी प्लेट में फैलाएं।
ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं और ठंडा होने दें।
जमने के बाद मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।
2. गुलाब का शरबत
सामग्री:
1 कप ताजा गुलाब की पंखुड़ियां
2 कप पानी
1.5 कप चीनी
1 चम्मच गुलाब जल
1 चम्मच नींबू का रस
विधि:
गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर पानी में उबालें।
जब रंग निकलने लगे, तो इसे छानकर ठंडा करें।
अब इस पानी में चीनी डालकर गाढ़ा सिरप बना लें।
इसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं।
ठंडा होने के बाद इसे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें।
परोसते समय 2 चम्मच शरबत को ठंडे पानी में मिलाकर सर्व करें।
3. गुलाब का हलवा
सामग्री:
1 कप गुलाब की ताज़ी पंखुड़ियां
1 कप दूध
½ कप मावा
½ कप चीनी
1 चम्मच घी
¼ चम्मच इलायची पाउडर
काजू और बादाम सजाने के लिए
विधि:
गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
एक कढ़ाई में घी गरम करें और गुलाब की पंखुड़ियों को हल्का भूनें।
अब इसमें मावा और चीनी डालें और अच्छे से पकाएं।
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें।
हलवे को कटोरी में निकालें और काजू-बादाम से सजाकर गरम-गरम परोसें।
4. रोज़ टी
सामग्री:
1 कप पानी
1 चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
½ चम्मच शहद
¼ चम्मच इलायची पाउडर (वैकल्पिक)
विधि:
पानी को उबालें और उसमें गुलाब की पंखुड़ियां डालें।
2-3 मिनट तक उबलने दें, फिर गैस बंद करें।
इसे कप में छान लें और शहद व इलायची पाउडर मिलाकर पीएं।
5. गुलाब की खीर
सामग्री:
1 लीटर दूध
½ कप चावल (भिगोए हुए)
¼ कप गुलाब की पंखुड़ियां
½ कप चीनी
1 चम्मच गुलाब जल
¼ चम्मच इलायची पाउडर
बादाम-पिस्ता सजाने के लिए
विधि:
दूध को धीमी आंच पर उबालें और इसमें चावल डालकर पकाएं।
जब चावल अच्छी तरह पक जाएं तो चीनी और गुलाब की पंखुड़ियां डालें।
5 मिनट और पकाएं, फिर गुलाब जल और इलायची डालें।
गैस बंद करें और खीर को ठंडा करके परोसें।
6. रोज़ केक
सामग्री:
1 ½ कप मैदा
1 ½ चम्मच बेकिंग पाउडर
¼ चम्मच बेकिंग सोडा
¼ चम्मच नमक
½ कप मक्खन (बटर) या ⅓ कप तेल
¾ कप पिसी हुई चीनी
1 कप दूध
1 चम्मच गुलाब जल
¼ कप गुलाब की पंखुड़ियां (ताज़ी या सूखी)
1 चम्मच वनीला एसेंस
1 चम्मच सिरका या ½ कप दही
सजाने के लिए:
गुलाब की पंखुड़ियां
चॉकलेट शेविंग्स (वैकल्पिक)
व्हिप्ड क्रीम
विधि:
ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें।
एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को छानकर मिला लें।
दूसरे बाउल में मक्खन और चीनी को हल्का और फूलने तक फेंटें।
इसमें दूध, गुलाब जल, वनीला एसेंस और सिरका (या दही) डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में मिलाएं और एक स्मूद बैटर तैयार करें।
अंत में गुलाब की पंखुड़ियां डालें और हल्के हाथों से मिलाएं।
बेकिंग:
केक मोल्ड में थोड़ा मक्खन लगाकर बैटर डालें।
प्रिहीट ओवन में 30-35 मिनट तक बेक करें या जब तक टूथपिक डालने पर साफ न निकले।
बेक होने के बाद केक को ठंडा होने दें।
केक को व्हिप्ड क्रीम से कोट करें।
ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और चॉकलेट शेविंग्स डालें।
15-20 मिनट फ्रिज में सेट होने दें और फिर सर्व करें।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

