Whiteheads Remedies: नाक और चीन के जिद्दी व्हाइट हेड्स को कहें अलविदा, कम खर्च में ऐसे पाएं छुटकारा

whiteheads

Whiteheads Remedies: हर व्यक्ति किसी न किसी रूप से त्वचा संबंधित समस्याओं से परेशान रहता है। धूल, मिट्टी, प्रदूषण, अनहेल्दी फूड, बिगड़ी लाइफस्टाइल के चलते एक नहीं बल्कि तमाम त्वचा संबंधित समस्या होने लगती है। त्वचा संबंधी समस्याओं में से एक है ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या। यह समस्या ऑइली स्किन वाले लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है। ब्लैकहेड्स ऐसे होते हैं जो त्वचा पर नजर आ जाते हैं लेकिन व्हाइटहेड्स बहुत ध्यान से देखने पर ही त्वचा पर नजर आते हैं लेकिन धीरे-धीरे यह त्वचा को खराब कर देते है। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि वाइटहेड से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं।

व्हाइटहेड्स हटाने के लिए क्या करें

1. स्टीम

गर्म पानी का भाप लेने से रोमछिद्र खुल जाते हैं और व्हाइट हेड्स को बाहर निकालने में आसानी होती है।एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें तौलिया भिगोकर निचोड़ लें। अब तौलिए को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट तक रखें।

2. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है जो व्हाइट हेड्स को हटाने में मदद करता है। 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को नाक पर लगाकर 10 मिनट तक सूखने दें।अब गुनगुने पानी से धो लें।

3. एलोवेरा

एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो व्हाइट हेड्स को कम करने में मदद करते हैं।एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालकर नाक पर लगाएं।15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

4. नींबू का रस

नींबू का रस एक प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट है जो रोमछिद्रों को बंद करने और व्हाइट हेड्स को कम करने में मदद करता है। रुई के फाहे को नींबू के रस में भिगोकर नाक पर लगाएं। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

5. टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो व्हाइट हेड्स को कम करने में मदद करते हैं।रुई के फाहे को टी ट्री ऑयल में भिगोकर नाक पर लगाएं। रात भर लगा रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें।

इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान

  • अपने चेहरे को दिन में दो बार धोएं।
  • तेल और गंदगी से भरे मेकअप का इस्तेमाल न करें।
  • अपने चेहरे को नियमित रूप से एक्सफोलिएट करें।
  • स्वस्थ भोजन खाएं और खूब पानी पीएं।

    Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews