State Bank of India ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, ग्राहकों को लगेगा बड़ा झटका

SBI Interest Rate Hike: एसबीआई खाता धारकों के लिए एक जरूरी सूचना है। एसबीआई ने शुक्रवार को लोन पर ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है। जिसके कारण एसबीआई खाताधारकों को लोन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें ब्याज दर बढ़ने से एसबीआई से होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। एसबीआई ने लोन लेने पर ब्याज दर को 10.10 फीसद से बढ़ाकर 10.25 फीसद कर दिया है।

MCLR की बढ़ाई गई ब्याज दरें

देश की सबसे बड़ी वाणिज्यिक बैंक एसबीआई ने MCLR (Marginal Cost Of Funds Based Lending Rate) में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। बैंक ने MCLR में बढ़ोतरी करते हुए 8 फीसदी से लेकर 8.85 फीसदी के बीच रखा गया है। एसबीआई की वेबसाइट के आधार पर ये दरें 15 दिसंबर 2023 से लागू नहीं किया जाएगा।

क्या होता है MCLR

MCLR एक न्यूनतम ब्याज दर होता है जिस पर बैंक द्वारा ग्राहकों को लोन दिया जाता है। वहीं एसबीआई देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक है जिसका नीतियों का अनुसरण देश की अन्य बैंक भी करती हैं। ऐसे में यह अनुमान है कि अन्य बैंक भी ब्याज दर को बढ़ा सकती हैं। वहीं इस बढ़े हुए ब्याज दर का असर सीधा खाताधारकों की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि अब होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन की मासिक किस्त बढ़ने वाली है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews