त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए आंवले का करें इस तरह इस्तेमाल, हर कोई रह जाएगा दंग

जब बात त्वचा की प्राकृतिक चमक की हो, तो आंवला एक वरदान से कम नहीं। आयुर्वेद में इसे सेहत और खूबसूरती का खजाना माना गया है। आंवला न केवल त्वचा को पोषण देता है, बल्कि उसकी रंगत में सुधार लाने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी कम करता है।
Skin Care

Skin Care: आपने अक्सर सुना होगा कि बाल संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आंवला बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है, कि आंवला सिर्फ बालों के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा की मरम्मत करते हैं, और उसे प्राकृतिक ग्लो प्रदान करता हैं। त्वचा के लिए आंवला का इस्तेमाल कई प्रकार से किया जा सकता है। आंवले का इस्तेमाल फेस पैक, स्क्रब या जूस के रूप में त्वचा की देखभाल के लिए किया जा सकता है, जिससे निखरी और ताजगी से भरी त्वचा पाई जा सकती है।

त्वचा के लिए आंवले का इस्तेमाल

आंवला त्वचा की देखभाल का एक प्रभावी और प्राकृतिक उपाय है, जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। खासतौर पर यह कील मुंहासे और दाग धब्बों को कम करने के लिए फायदेमंद होता है।

आवंला पाउडर और दही का फेस पैक

त्वचा पर प्राकृतिक चमक लाने के लिए आंवले का इस्तेमाल कुछ इस तरह किया जा सकता है। आंवला पाउडर और दही का मास्क बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए एक कटोरी में दही लें और उसमें आंवला पाउडर मिक्स करें। इस पेस्ट को कम से कम 12 या फिर 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

आंवला पाउडर और शहद का फेस पैक

आंवला पाउडर और शहद का मिश्रण भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे तैयार करने के लिए एक कटोरी में आंवला पाउडर डालें और उसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करें। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। इस तैयार किए गए पेस्ट को 12 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें, समय पूरा होने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

आंवला पाउडर और एलोवेरा जेल का फेस पैक

आंवला पाउडर और ताजा एलोवेरा जेल का मिश्रण भी त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सबसे पहले आंवला पाउडर लें और उसमें ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। इन्हें ऐसे अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे पर कम से कम 15 मिनट के लिए लगा कर रखें। समय पूरा होने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews