Hindi News

फेस्टिवल में चाहिए निखरी त्वचा? इलायची टोनर का करें इस्तेमाल, ऐसे बनाएं घर पर

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Last Updated:
फेस्टिवल के दौरान निखरी और ग्लोइंग त्वचा पाना अब आसान है। इलायची से बना टोनर आपकी स्किन को फ्रेश और चमकदार बनाता है। इसे घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है, जिससे आपकी स्किन फेस्टिवल के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी।
फेस्टिवल में चाहिए निखरी त्वचा? इलायची टोनर का करें इस्तेमाल, ऐसे बनाएं घर पर

Skin Care: फेस्टिव सीजन आ चुका है और इस खास मौके पर अपनी स्किन का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन इस समय दमकती नजर आए, इसके लिए अक्सर हम महंगे, ब्रांडेड और केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप प्राकृतिक तरीके से भी अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकते हैं।

कई लोगों को महंगे प्रोडक्ट सूट करते हैं, साथ ही साथ पार्लर में कराया गया ट्रीटमेंट भी सूट करता है। लेकिन वहीं कई लोगों की स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है, जो इन प्रोडक्ट को अपनी त्वचा पर झेल नहीं पाती है। ऐसे में इन लोगों को हमेशा प्राकृतिक उपायों की तरफ ही ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि आप चमकती त्वचा पाने के लिए इलायची का टोनर घर पर कैसे बना सकते हैं

स्किन के लिए इलायची (Cardamom Toner)

जी हां, इलायची का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं किया जाता है। बल्कि त्वचा की रंगत सुधारने के लिए भी इलायची का इस्तेमाल किया जा सकता है। इलायची में स्किन ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज होती है, जो आपकी त्वचा को ताजगी और चमक देती है। इसके नियमित इस्तेमाल से न सिर्फ आपकी त्वचा का टेक्सचर बेहतर होता है। बल्कि यह अचानक होने वाले ब्रेकआउट को भी रोकने में काफी हद तक मदद कर सकती है। इसलिए फेस्टिव सीजन में इलायची को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करना एक बेहतरीन आईडिया हो सकता है।

1. इलायची और एलोवेरा

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है और आप उसे आराम देने के लिए कुछ नेचुरल ट्राई करना चाहते हैं, तो इलायची और एलोवेरा से बना स्किन टोनर आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इलायची में मौजूद नेचुरल स्किन ब्राइटनिंग गुण आपकी स्किन को ताजगी और चमक देते हैं। जबकि एलोवेरा आपकी स्किन को हाइड्रेट कर उसे सॉफ्ट और सूदिंग एहसास कराता है।

आवश्यक सामग्री

चार इलायची
एक बड़ा चम्मच ऐलोवेरा जेल
आधा कप डिस्टिल्ड पानी

1. सबसे पहले टोनर बनाने के लिए इलायची को अच्छी तरह से क्रश करें।

2. इसे 1/4 कप पानी में 5-7 मिनट तक उबालें।

3. अब इसे अच्छी तरह से ठंडा होने दें, फिर पानी को छान लें।

4. इसमें डिस्टिल्ड पानी और ताजा एलोवेरा जेल मिक्स करें।

5. अब स्प्रे बोतल में डालें और इस्तेमाल करें।

2. इलायची और खीरा

आवश्यक सामग्री

पांच इलायची
एक छोटा खीरा
आधा कप पानी

1. टोनर बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को चलकर चिकन पेस्ट तैयार कर लें।

2. जब यह पेस्ट तैयार हो जाए तो छानी से छानकर या फिर एक सूती कपड़े में बांधकर इसका रस पूरी तरह से निकाल लें।

3. अब इलायची को क्रश करके 1/4 कप पानी में उबालें।

4. अब इसे अच्छी तरह से ठंडा होने दें और फिर इलायची के पानी को छान लें और उसमें खीरे का रस मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और इस्तेमाल करें।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews