Skin Care: गर्मी आते ही स्किन हो गई है बेजान? एलोवेरा जेल से लाएं वापस निखार, जानें कैसे करें इस्तेमाल

skin

Skin Care: गर्मियों का मौसम आते ही लोगों की टेंशन बढ़ जाती है। हर मौसम में स्किन केयर अलग-अलग होता है। लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किलें गर्मियों के मौसम में बढ़ जाती है। इस मौसम में आप त्वचा को कितना ही कवर करके क्यों ना रख लें थोड़ी बहुत टैनिंग हो ही जाती है। टैनिंग से त्वचा आसमान और बेजान नजर आने लगती है जो खासकर स्लीवलेस या शॉर्ट ड्रेस पहनने पर साफ नजर आती है। इसी समस्या से बचने के लिए लोग तरह-तरह के बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट का असर उल्टा पड़ने लगता है। क्योंकि इन प्रोडक्ट्स में कई प्रकार के केमिकल पाए जाते हैं जो सभी लोगों की त्वचा पर सूट नहीं करते हैं। अगर आप भी गर्मियों के मौसम में टैनिंग फ्री रहना चाहती हैं, तो आपको इस समस्या से निपटने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। टैनिंग हटाने के लिए एलोवेरा जेल एक प्राकृतिक नुस्खा है। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि आप टैनिंग को खत्म करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किस प्रकार कर सकते हैं।

एलोवेरा के क्या-क्या फायदे होते हैं

1. त्वचा को शांत करता है: एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो धूप से जली हुई त्वचा को शांत करने में मदद करते हैं।

2. त्वचा को हाइड्रेट करता है: एलोवेरा जेल में 98% पानी होता है जो त्वचा को हाइड्रेट करने और नरम बनाने में मदद करता है।

3. मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है: एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं और त्वचा को चमकदार बनाते हैं।

4. त्वचा को फिर से जीवंत करता है: एलोवेरा जेल त्वचा कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।

एलोवेरा का इस्तेमाल किस प्रकार करें

1. एलोवेरा जेल पैक

ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें।
जेल को टैनिंग एरिया पर मोटी परत में लगाएं।
15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
ठंडे पानी से धो लें।
रोजाना 2-3 बार करें।

2. एलोवेरा जेल और दही का पैक

1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और 1 बड़ा चम्मच दही को मिलाएं।
मिश्रण को टैनिंग एरिया पर लगाएं।
15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
ठंडे पानी से धो लें।
सप्ताह में 2-3 बार करें।

3. एलोवेरा जेल और शहद का पैक

1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और 1 बड़ा चम्मच शहद को मिलाएं।
मिश्रण को टैनिंग एरिया पर लगाएं।
15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
ठंडे पानी से धो लें।
सप्ताह में 2-3 बार करें।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews