करवा चौथ से लेकर दिवाली तक हर लुक को बेस्ट बनाएंगे ये Sleeves Design, नजर आएंगी सबसे अलग

हम जो भी लहंगा या साड़ी पहन रहे होते हैं। वह हम पर कितना खूबसूरत लगेगा यह बात काफी हद तक उसके साथ पहने जा रहे ब्लाउज पर निर्भर करती है। चलिए आज हम आपको कुछ खूबसूरत स्लीव्स के डिजाइन बताते हैं जो फेस्टिव लुक के लिए बेस्ट रहेंगे।
Sleeves Design

करवा चौथ के मौके पर हर महिला खूब सज संवरकर पूजन पाठ करती है। इस खास दिन का महिलाओं को बहुत पहले से इंतजार रहता है और वह शॉपिंग शुरू कर देती हैं। वहीं जल्द ही दिवाली भी आने वाली है, जिसका सभी सालभर इंतजार करते हैं। इस दिन हर महिला ट्रेडिशनल लुक में नजर आती है। कोई साड़ी पहनता है तो किसी को लहंगे में देखा जाता है। अगर आप अपने लुक को खास और यादगार बनाना चाहती हैं तो अपने ब्लाउज की स्लीव्स की डिजाइन में एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

हम जो आउटफिट पहनते हैं उसके साथ का जो ब्लाउज है। वह हमारे लुक को काफी हद तक अच्छा और बुरा बनाने का काम करता है। सिंपल चीजों को भी हम हैवी ब्लाउज के साथ अट्रैक्टिव बना सकते हैं। वहीं हैवी चीजें सिंपल ब्लाउज के साथ सुंदर नजर आती हैं। आज हम आपके लिए ब्लाउज की बाजू के कुछ ऐसे डिजाइन लेकर आए हैं जो आपकी करवा चौथ लुक और आगे आने वाले त्योहारों के लुक को अट्रैक्टिव बनाने का काम करेंगे। चलिए यह डिजाइंस देख लेते हैं।

बर्फी कट बाजू (Sleeves Design)

अपनी खूबसूरत लुक और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप किसी भी साड़ी के साथ बर्फी कट बाजू ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक को बहुत अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा। जो भी आपके ब्लाउज के डिजाइन को देखेगा आपकी तारीफ जरुर करेगा। आप अपने टेलर से इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं।

पफ स्लीव्स डिजाइन

इन दिनों पफ स्लीव्स वाले ब्लाउज काफी ज्यादा चल रहे हैं। अगर आप साड़ी पहनने वाली हैं और अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहते हैं तो इस तरह का डिजाइन तैयार करवा सकती हैं। इन दिनों इस तरह की डिजाइन का वैसे भी ट्रेंड चल रहा है। इससे हाथ और पूरा लुक खूबसूरत नजर आता है।

कट आउट बाजू

करवा चौथ के लुक को सुंदर बनाने के लिए कट आउट बाजू डिजाइन भी बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपको एलिगेंट लुक पसंद है पर डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहने वाली है। अगर ब्लाउज सिलवाना नहीं है तो इस तरह की डिजाइन आपको रेडीमेड में भी आसानी से मिल जाएगी।

राउंड पफ डिजाइन

अगर आपको बिल्कुल हटकर दिखना है तो यह अट्रैक्टिव डिजाइन बेस्ट रहने वाली है। राउंड पफ रेगुलर स्लीव्स से अलग भी दिखेगा और इसके साथ पहनी गई साड़ी एकदम रॉयल नजर आएगी। आप इसे केवल साड़ी ही नहीं बल्कि लहंगे के साथ भी बनवा सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews