बासी खाना हो सकता है बेहद खतरनाक, न करें सेहत से खिलवाड़

बासी खाना हो सकता है बेहद खतरनाक, न करें सेहत से खिलवाड़

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्सर ही हमारे घरों में खाना बच जाता है। ऐसे में कितना खाना फेकेंगे या बांटेंगे ये सोचकर बासी खाना (Stale food) भी खा लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये आदत आपको कितना नुकसान पहुंचा रही है। बासी खाना आपकी सेहत पर बहुत विपरीत प्रभाव डालता है। अगर हम इस खाने को बार बार गर्म करते हैं और फिर खाते हैं तो भले हमें स्वाद में फर्क न पता चले, लेकिन सेहत पर इसका असर साफ दिखता है।

Health Tips : खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

आयुर्वेद के अनुसार 24 घंटे से अधिक समय से रखा हुआ खाना बासी हो जाता है। आयुर्वेद ये भी कहता ह कि अगर खाना बनने के बाद दो घंटे के अंदर फ्रिज में न रखा गया तो उसमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन फ्रिज में लंबे समय तक रखे खाने की तासीर भी बदल जाती है और उसे दोबारा गर्म करके खाने पर फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। अगर आप माइक्रोवेव में खाना गर्म करते हैं तो इससे उसके सारे पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं। यूं तो कोई भी बासी खाना नुकसान ही करता है लेकिन मीट और डेयरी प्रोडक्ट ज्यादा हानिकारक हैं।

बासी भोजन से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। उनमें बैक्टीरिया बनने के कारण पेट की समस्या हो सकती है और इस खाने के बार बार गर्म करके खाने पर उसमें मौजूद विटामिन्स मिनरल्स नष्ट हो जाते हैं। चावल, चिकन, मशरूम, चुकंदर, आलू, पालक जैसे खाद्य पदार्थों को बार-बार गर्म करने से बचना चाहिए। जिस खाद्य सामग्री में प्रोटीन होता है उसे बार बार गर्म करते खाने से हानिकारक कम्पोजिशन बनते हैं। ऐसे में अपच, गैस, एसिडिटी, डायरिया जैसी समस्या हो सकती है और आपका इम्यून सिस्टम भी बिगड़ सकता है। इसलिए भले थोड़ा बनाएं, बार बार बनाएं लेकिन बासी खाना खाने की आदत तुरंत छोड़िये। यहीं आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews