घर पर आसान तरीके से बनाएं एलोवेरा शैम्पू, बालों की खोई हुई चमक लौट आएगी वापस

बाल झड़ने की समस्या से परेशान लोगों के लिए एलोवेरा शैम्पू घर पर बनाने का आसान नुस्खा है। इसमें एलोवेरा जेल, नारियल दूध, शहद, बादाम तेल और रोजमेरी ऑयल मिलाकर तैयार किया जाता है।
Hair Care Tips

इन दिनों हेयर फॉल की समस्या बहुत आम बात हो चुकी है। बारिश का मौसम हो या गर्मी, सर्दी का मौसम हो, बालों का झड़ना तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इसके बहुत सारे कारण होते हैं। कई बार हवा में मौजूद नमी की वजह से भी बाल कमजोर होने लगते हैं और टूटना शुरू हो जाते हैं। तो वहीं कई बार गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। इस चीज से बचने के लिए आमतौर पर मार्केट में मिलने वाले महंगे ब्रांडेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता। कई बार यह थोड़ा बहुत असरदार होता भी है, लेकिन एक लिमिटेड टाइम पीरियड तक। उसके बाद वापस फिर से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। बाल चिपचिपे, बेजान और बिल्कुल बिखरे हुए दिखें तो मूड ही खराब हो जाता है।

हालांकि, आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खा बताएंगे जिससे आपका हेयर फॉल की समस्या कम हो जाएगी और आपके बाल घने और खूबसूरत हो जाएंगे, जो आपके लुक को निखारने का भी काम करेंगे।

घरेलू नुस्खा

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अक्सर महिला हो या पुरुष, हर कोई कमाने और परिवार की जिम्मेदारी उठाने में व्यस्त है। ऐसे में बहुत कम लोगों के पास ही टाइम होता है जो खुद के लिए निकालकर सेल्फ केयर कर सके। समय रहते यदि इन सब चीजों पर ध्यान दिया जाए, तो यह आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकता है। इसलिए आपको अपने व्यस्त शेड्यूल में से थोड़ा सा समय सेल्फ केयर के लिए भी निकालना है और अपने हेयर फॉल की समस्या पर ध्यान देते हुए उसका इलाज भी करना है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप आसानी से ही घर बैठे घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

एलोवेरा का शैम्पू

आजकल हर कोई चाहता है कि उसके बाल मुलायम, घने और चमकदार दिखें। मार्केट के केमिकल शैम्पू लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बालों को फायदा पहुंचाने के बजाय उन्हें और ज्यादा रूखा, बेजान और कमजोर बना देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने हेयर केयर रूटीन को नैचुरल बनाना चाहते हैं, तो एलोवेरा बेस्ट ऑप्शन होता है। बता दें कि आयूर्वेद में इसे बालों के लिए प्रकृति का वरदान माना गया है। इसमें विटामिन A, C, E और B12 पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं। पुराने समय से ही महिलाएं बालों की देखभाल के लिए इसका इस्तेमाल करती आ रही हैं। इससे आप घर पर ही शैम्पू तैयार कर सकते हैं, जो पूरी तरह केमिकल-फ्री होगा।

जी हां, बस इसके लिए आपको स्टेप-बॉय-स्टेप तरीके को उपयोग में लाना है। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा और यह मजबूत होंगे। होममेड एलोवेरा शैम्पू बनाने के लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं है। सिर्फ कुछ नैचुरल चीजें मिलाकर आप इसे बना सकते हैं।

सामग्री

  • 1 कप ताजा एलोवेरा जेल
  • ½ कप नारियल का दूध
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • 2 चम्मच बादाम का तेल
  • 10-15 बूंदें रोजमेरी एसेंशियल ऑयल

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले एक साफ कांच के बाउल में एलोवेरा जेल और नारियल का दूध डालें।
  • अब इसमें शहद और बादाम का तेल मिलाकर अच्छे से चलाएं।
  • अगर आपको लगे कि पेस्ट में गांठ है, तो इसे ब्लेंडर में 10-15 सेकंड चला लें।
  • फिर इसमें रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की बूंदें डालकर मिक्स करें।
  • तैयार शैम्पू को एक एयरटाइट बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले बालों को हल्का गीला कर लें।
  • शैम्पू की थोड़ी मात्रा हाथ में लेकर स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इसे 2-3 मिनट तक रहने दें, ताकि पोषक तत्व जड़ों तक जा सकें।
  • अब सादे पानी से अच्छी तरह धो लें।

घर का बना एलोवेरा शैम्पू आपके बालों को अंदर से हेल्दी बनाएगा और उन्हें प्राकृतिक सुंदरता देता है। खासकर उन लोगों के लिए यह नुस्खा बेहद फायदेमंद है, जो बाल झड़ने, रूखापन और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से परेशान हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews