गुलाब के पौधों में चाहते हैं लदे हुए फूल? इन गलतियों से बचें

Rose Plant: अगर आप अपने गुलाब के पौधों में भरपूर फूल चाहते हैं, तो कुछ आम गलतियों से बचना जरूरी है। अक्सर लोग अधिक पानी या कम रोशनी जैसी छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते, जिससे पौधों की ग्रोथ प्रभावित होती है।
Rose Plant

Rose Plant: गुलाब का फूल एक ऐसा फूल है जो अधिकांश लोगों की पसंद है। इसी के चलते लोग अपने घर में गुलाब का पौधा जरूर लगाते हैं। जिन लोगों के घर में ज्यादा जगह होती है। वह लोग घर के एक हिस्से को गार्डन के रूप में बदल देते हैं, वहीं जिन लोगों के घर में ज्यादा जगह नहीं होती है वे लोग छत और बालकनी में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं।

अगर गुलाब के पौधे में भर-भर के फूल खिलते हैं तो यह न सिर्फ बालकनी और छत की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि मन को खुशी और सुकून भी देते हैं। जब कभी भी हम कहीं पर किसी बगीचे जैसी जगह पर जाते हैं और वहां हम खूब सारे गुलाब के फूलों को देखते हैं तो हमारा मन बेहद प्रसन्न होता है।

गुलाब का पौधा (Rose Plant)

बहुत लोगों की यह शिकायत रहती है की अच्छी देखभाल करने के बावजूद भी गुलाब के पौधे में फूल नहीं खिल रहे हैं या फिर फूल खिलना कम हो गए हैं। अगर आप भी इसी समस्या से गुजर रहे हैं, तो आज हम आपको गुलाब के पौधों की देखभाल करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे। जिनकी मदद से आप अपने पौधे से ढेर सारे खूबसूरत गुलाब के फूल पा सकते हैं। चलिए जानते हैं आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा।

कटाई और छंटाई

किसी भी पौधों की ग्रोथ के लिए उनकी कटाई और छंटाई बेहद जरूरी होती है। अगर अपने लंबे समय से अपने गुलाब के पौधे की छंटाई नहीं की है तो यह फूलों के खिलने और नई कलियों के बनने में बाधा डाल सकता है। लंबी और सुखी डालियों को काट दें, जिससे नई कलियों और शाखाओं के निकलने में सहायता मिलेगी। उचित छंटाई से आपके पौधों को न केवल ताजगी मिलेगी बल्कि इसमें गुलाब के खूबसूरत फूल की भी भरपूर बौछार हो सकेगी।

पुराने फूलों और सुखी डालियों को हटाएं

पुराने फूलों और सुखी डालियों को हटाना गुलाब के पौधों के लिए बेहद जरूरी है। अगर आपके गुलाब के पौधे पर सूखी डाल और पुरानी कलियां लगी हुई है, तो उन्हें तुरंत हटा दें। यह पुरानी कलियां और सुखी डालियां पौधे की ग्रोथ में बाधा डालती है। जिससे पौधा समय के साथ कमजोर और खराब हो जाता है। जब कभी भी आप तनों की छंटाई करें तो यह ध्यान रखें की छंटाई हमेशा नई कलियों की ठीक ऊपर की जाए।

गुड़ाई करने के बाद खाद डालें

छंटाई के बाद सभी हटी हुई डालियों को तुरंत हटा दें। इसके बाद अपने गमले या जमीन पर मौजूद मिट्टी की अच्छी तरह से गुड़ाई करें और उसमें खाद मिलाएं। यह मिट्टी में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाएगा। जिससे पौधों को आवश्यक पोषण प्राप्त होगा। खाद डालने से मिट्टी में नमी बनी रहती है और पौधों की वृद्धि में सुधार होता है इसके साथ ही पौधों की नियमित देखभाल करें।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप चाहते हैं कि आपका गुलाब के पौधों में ढेर सारे खूबसूरत फूल खिले तो आपको प्रतिदिन कम से कम पौधों को 4 घंटे की धूप जरूर देना होगा। धूप पौधों की वृद्धि और फूलों की खिलने के लिए आवश्यक है। इसके अलावा पौधों पर समय-समय पर पेस्टिसाइड का छिड़काव करें, ताकि वह कीड़ों से सुरक्षित रहें। कीड़े लगे हुए पौधों को गुलाब के पौधों से दूर रखें क्योंकि यह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं सही देखभाल और सुरक्षा उपायों से आप अपने गुलाब के पौधों को स्वस्थ बना सकते हैं, जिससे वे भरपुर फूल दे सकें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews