टिकोमा का पौधा बढ़ाएगा आपके घर की रौनक, इस तरह रखें ध्यान, साल भर खिलेंगे फूल

Plant Care: सही देखभाल और थोड़ी सी कोशिश से आप अपने पौधों को हरा-भरा और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं, आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने टिकोमा के पौधे को स्वस्थ रख सकते हैं।
Plant Care

Plant Care: हरा-भरा और फूलों से लदा पौधा सभी को बेहद पसंद होता है, जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे पौधों की देखभाल करने का तरीका भी हमें बदलना चाहिए। अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है, इस मौसम में ठंडी-ठंडी हवाओं और हवा में नमी की कमी के कारण पौधों को कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है।

सर्दियों में ज्यादातर पौधे सुस्त पड़ जाते हैं और पत्ते झड़ने लगते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा फूलों वाला पौधा है जो पूरे साल अपने खूबसूरती बनाए रखना है। हम बात कर रहे हैं टिकोमा पौधे की, यह पौधा अपने रंग-बिरंगे खूबसूरत फूलों के लिए जाना जाता है। मामूली की देखभाल से यह पौधा न केवल हर मौसम में फूल देता है बल्कि आपके घर की शोभा भी बढ़ाएगी।

टिकोमा का पौधा (Tecoma Plant Care)

टिकोमा एक ऐसा पौधा है, जो लंबे समय तक फूल देता है, इस पौधे में सबसे ज्यादा फुल गर्मी के मौसम में खिलते हैं। लेकिन अगर सही देखभाल की जाए तो यह पौधा साल भर खूबसूरत फूल देने की क्षमता रखता है।

कड़ाके की ठंड में इस पौधे को लगाने की सलाह नहीं दी जाती है, लेकिन अगर पौधा पहले से ही लगा हुआ है तो कुछ आसान सी देखभाल से आप इसे सर्दियों के मौसम में भी हरा-भरा और खिला-खिला रख सकते हैं।

कितने घंटे की धूप रहेगी सही

टिकोमा के पौधे को स्वस्थ और खिला-खिला बनाए रखने के लिए पर्याप्त धूप की आवश्यकता होती है। सर्दियों के दौरान इसे ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां इसे कम से कम 6 घंटे की धूप मिले।

कैसी होनी चाहिए खाद

टिकोमा के पौधों को पोटेशियम की काफी जरूरत होती है, इसलिए ऐसी खाद का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम पाया जाए। आप घर पर भी केले और प्याज के छिलकों की मदद से इस पौधे के लिए बेहतरीन खाद तैयार कर सकते हैं।

कम पानी डालें

इस बात का ध्यान रखें, कि टिकोमा के पौधे को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है, पानी देने से पहले हमेशा मिट्टी को चेक करें। जब मिट्टी सुखी हो तभी पानी डालें, अत्यधिक पानी डालने से जड़ें सड़ सकती है।

छंटाई करें

टिकोमा के पौधे को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर हल्की छंटाई करनी चाहिए। यह एक ऐसा उपाय है जो पौधे को हमेशा स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है। ऐसा करने से सुखी और मुरझाई हुई पत्ती और शाखाएं है जाती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews