Hindi News

दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला अंग्रेजी शब्द, जानिए यहां

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आज के आर्टिकल में हम आपको अंग्रेजी के उस शब्द के बारे में बताएंगे, जो कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके बारे में आप भी कंफ्यूज होंगे, क्योंकि यह दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है।

दुनिया भर में लगभग 7000 से भी अधिक भाषाएं बोली जाती हैं, जिनमें हिंदी, इंग्लिश, उड़िया, आसामी, तेलुगू, भोजपुरी, मैथिली, बंगाली, स्पेनिश, फ्रेंच सहित अन्य कई भाषाएं शामिल है। यह एक ऐसा माध्यम होता है, जब लोग अपनी भावनाओं का एक दूसरे से आदान-प्रदान करते हैं। भारत में education.gov.in की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1652 भाषाएं बोली जाती है। हर देश में अलग-अलग भाषाओं को मान्यता मिली हुई है, लेकिन इंग्लिश एक ऐसा लैंग्वेज है, जो पूरी दुनिया भर में बोली जाती है।

आज के आर्टिकल में हम आपको अंग्रेजी के उस शब्द के बारे में बताएंगे, जो कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके बारे में आप भी कंफ्यूज होंगे, क्योंकि यह दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है।

सबसे अधिक यूज किए जाने वाले शब्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया भर में करीब 1 अरब से ज्यादा लोग इंग्लिश बोलते हैं। सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंग्लिश वर्ड the, have, of, a, am, I, and है, जो कि सबसे ज्यादा बोले जाने वाले शब्दों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसके अलावा भी बहुत सारे ऐसे शब्द हैं। जिसका इस्तेमाल लगभग सभी वाक्य में किया जाता है।

भारत के इस राज्य में इंग्लिश बोलते हैं लोग

इसके अलावा, GO अंग्रेजी व्याकरण का सबसे छोटा और संपूर्ण वाक्य है। भारत में करीब 10% लोग इंग्लिश बोलते हैं। इंडिया की बात करें, तो यहां एक ऐसा राज्य भी है, जहां अंग्रेजी भाषा बोली जाती है। इस राज्य का नाम नागालैंड है, जहां की आधिकारिक भाषा इंग्लिश है, जो कि भारत का नॉर्थ स्टेट है। विधानसभा में इस लैंग्वेज को आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews