दुनिया का सबसे महंगा डॉग, इस कीमत में आ जाएं लग्जरी कारें और बंगले!

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि डॉग्स भी कई तरह के होते हैं। मार्केट में उनके अलग-अलग प्राइस होती है। आज हम आपको दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता के बारे में बताने जा रहे हैं।
Expensive Dog

दुनिया में पाई जाने वाली बहुत सारी चीज का घर में पालना लोगों का एक शौक होता है। जैसे लोग अपने घर में कुत्ता, बिल्ली, गाय, भैंस, कबूतर, तोता, आदि पालते हैं। कुछ लोग डॉग लवर (World’s Most Expensive Dog) होते हैं। जिन्हें तरह-तरह के डॉग्स को पालने का और उनकी देखभाल करने का शौक होता है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि डॉग्स भी कई तरह के होते हैं। मार्केट में उनके अलग-अलग प्राइस होती है। आज हम आपको दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी।

कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

दुनिया के महंगे डॉग को किसी और ने नहीं भारत में रहने वाले बेंगलुरु के एक शख्स में खरीदा है। जिसकी कीमत सुनकर सभी लोग हैरान है। बता दें कि इस कुत्ते की कीमत 5.7 मिलियन डॉलर यानी लगभग 50 करोड रुपए है। इतने में एक आलिशान बंगला सहित लग्जरी कार भी खरीदी जा सकती है। अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह व्यक्ति डॉग से कितना ज्यादा लगाव रखता होगा।

मशहूर डॉग ब्रीडर एस सतीश

दरअसल, इस डॉग के मालिक का नाम एस सतीश है, जो की मशहूर डॉग ब्रीडर है। इन्हें महंगी नस्ल के कुत्तों के मालिक के तौर पर भी जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने कैडाबॉम्स ओकामी नमक दुर्लभ वुल्फ डॉग को खरीदा है। जिसका वजन 5 किलोग्राम से अधिक है। आहार के तौर पर यह हर दिन 3 किलो कच्चा मांस खाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Satish S (@satishcadaboms)

डॉग पालने का है शौक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डॉग भेड़िया और कोकेशियान शेफर्ड के बीच का क्रॉस ब्रीड है। बता दें कि सतीश के पास 150 से भी अधिक डॉग्स है, जो की विभिन्न नस्लों के हैं। उनका कहना है कि मुझे डॉग पालने का बहुत ज्यादा शौक है। इसलिए वह विभिन्न नस्लों के कुत्तों को पलते हैं। इसके साथ ही, वह इन्हें भारत में भी पेश करना चाहते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews