Hindi News

घर में Money Plant लगाने से सेहत को होते हैं अनेक फायदे, कई गुणों से होता है भरपूर

Published:
घर में Money Plant लगाने से सेहत को होते हैं अनेक फायदे, कई गुणों से होता है भरपूर

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। सदियों से मनी प्लांट (Money Plant ) को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है और आमतौर पर सभी घरों में भी आसानी से मिल जाता है। लोगों का यह मानना होता है कि इसे अपने घर में लगाने से धन की बारिश होती है, लेकिन हम आपको बता दें कि सिर्फ धन के लिए ही नहीं अपने गुणों के लिए भी मनी प्लांट एक बेहतरीन पौधों में से साबित हो सकता है। इसमें कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य और इंसानों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं मनी प्लांट के क्या फायदे हैं और यह कैसे आपको यह अपने गुणों से फायदा पहुंचा सकता है।

मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से घर हवा शुद्ध होती है। इसे नेचुरल एयर प्यूरीफायर (Natural air purifier) भी कहा जाता है। आजकल की जनरेशन में लोग शुद्ध हवा पाने के लिए अलग-अलग टेक्नोलॉजिकल डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि आमतौर पर मिलने वाला पौधा किसी भी डिवाइस से ज्यादा अच्छा काम कर सकता है। वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट का पौधा घर में रखने से शांति और बरकत होती है, यदि इस पौधे को दक्षिण-पूर्वी दिशा में लगाया जाए, तो यह काफी ज्यादा शुभ माना जाता है और घर में रहने वाले लोगों के जीवन में शांति और पॉजिटिव एनर्जी को भी फैलाता है।

यह भी पढ़े… Government Job: शिक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, अच्छी सैलरी, जाने पात्रता और अन्य डीटेल

आप चाहे तो पौधे को किसी पद की जगह किसी गमले की जगह Aquarium में भी लगा सकते हैं, इससे आपके Aquarium का पानी भी शुद्ध होगा और यह पानी का PH लेवल संतुलित रखने के लिए भी मददगार होगा। यदि आप किसी सूखे क्षेत्र में रहते हैं, तो मनी प्लांट आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। यह हवा में नमी उत्पन्न करने का काम करता है और गर्मियों में जो होंठ, गला और नाक से खून निकलने की समस्या होती है, मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने से इसका समाधान होता है। क्योंकि मनी प्लांट का पौधा से सारे टॉक्सिन को दूर भगाता है, इसलिए स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं मनी प्लांट का पौधा किस्मत और मजबूत रिश्ता भी बनाता है। मनी प्लांट का पौधा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकलने वाले रेडिएशन को भी कम करने का काम करता है। प्लांट के पत्ते मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज आदि से निकलने वाले एल्क्ट्रोमैग्नेटिक लेता है। सेहत और वास्तु के हिसाब से ही नहीं सजावट के हिसाब से भी मनी प्लांट का पौधा बहुत शुभ माना जाता है, इसे घर में लगाने से आपके कमरे की खूबसूरती बढ़ती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews