महिलाओं में बाल झड़ने के पीछे हो सकते हैं कई कारण, जानें इसे रोकने के टिप्स

बाल बिल्कुल पतले और छोटे रह जाते हैं। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। इसके बारे में आमतौर पर जानकारी कम होती है, लेकिन आज हम आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे जो बाल झड़ने की वजह बन सकते हैं।
DIY Mask Hair Care

Causes Of Hair Fall In Women : इन दिनों बालों का झड़ना बहुत ही आम समस्या बन चुकी है। इसके लिए लोग मुख्य वजह गलत खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव, मौसम को मानते हैं। इसके साथ ही वह हेयर फॉल को कम करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं। महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद बाल झड़ना बंद नहीं होता। ऐसे में बाल बिल्कुल पतले और छोटे रह जाते हैं। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। इसके बारे में आमतौर पर जानकारी कम होती है, लेकिन आज हम आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे जो बाल झड़ने की वजह बन सकते हैं।

अगर आपके बाल धीरे-धीरे पतले हो रहे हैं या लगातार झड़ रहे हैं, तो इसके पीछे लाइफस्टाइल में बदलाव के अलावा जेनेटिक फैक्टर्स शामिल हो सकते हैं। यह चीजों को काफी बुरी तरीके से प्रभावित करता है, जिस कारण बाल झड़ने की समस्या आती है।

जानें वजह (Hair Fall)

महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन भी बोल के झड़ने का मुख्य कारण होते हैं, प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल चेंजेज होते हैं। ऐसे में हेयर फॉल बहुत आम बात है। इसके अलावा, मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन किस तरह में कमी आती है। जिस कारण से बाल झड़ने लगते हैं, अगर किसी महिला को थायराइड की समस्या है, तो उनमें भी बाल झड़ने की समस्या आ सकती है।

कमी

शरीर में पोषण की कमी से बाल झड़ते हैं, जिसमें आयरन की कमी, प्रोटीन की कमी, विटामिन और मिनरल्स की कमी शामिल है। गर्भनिरोधक गोलियां, ब्लड प्रेशर की दवा या फिर कैंसर के इलाज के दौरान बाल झड़ना आम बात है, क्योंकि इस दौरान कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी ली जाती है। बालों के झड़ने के मुख्य कारण में तनाव भी शामिल है। यह चाहे मानसिक तौर पर हो या शारीरिक तौर पर, इससे बाल बहुत तेजी से झड़ते हैं।

टिप्स

बालों के झड़ने को कम करने के लिए आप हेल्दी डाइट ले सकते हैं। जिनमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होना चाहिए। इसके अलावा, योग, ध्यान और मेडिटेशन जैसे एक्टिविटीज करें। 8 से 9 घंटे की प्रॉपर नींद लें। हेयर केयर भी नियमित तौर पर करें। कोशिश करें कि यह होममेड प्रोडक्ट्स हो।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews