रोजाना की ये 4 आदतें करती हैं आपके ब्रेन को डैमेज, सुधारें वरना बाद में होगा पछतावा

हमारे रोजाना की कुछ सामान्य आदतें धीरे-धीरे हमारे ब्रेन को नुकसान पहुंचा सकती है, जिसका असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ सकता है। इन आदतों पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता है, लेकिन समय के साथ ये बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
Brain Damage

Brain Damage: हमारा दिमाग हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा होता है, जो हमारी हर गतिविधि को कंट्रोल करता है। सोचने, समझने, याद रखने और फैसले लेने की ताकत यहीं से आती है। दिमाग के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

इसलिए दिमाग को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है, क्या आप जानते हैं कि हमारी कुछ आम आदतें ऐसी है जो हमारे दिमाग पर बुरा असर डाल सकती हैं, यह आदत इतनी ज्यादा आम है, कि लोग इन आदतों के बारे में ज्यादा सोच नहीं पाते हैं। याद आदतें धीरे-धीरे मानसिक स्वास्थ्य को कमजोर कर देती हैं, तो चलिए जानते हैं कि यह आदतें कौन-कौन सी हैं।

पर्याप्त नींद ना लेना

आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में कई लोग अपने काम के चलते अच्छे से सो नहीं पाते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपनी पढ़ाई के चलते पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। लगातार कम नींद लेने से दिमाग की याददाश्त, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

एक दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। कम नींद लेने की वजह से मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है। इसलिए हर दिन पर्याप्त नींद लें और अपने दिमाग को स्वस्थ रखें।

ज्यादा देर तक स्क्रीन देखना

आजकल मोबाइल लैपटॉप और टीवी का इस्तेमाल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, काम से लेकर पढ़ाई सब कुछ इन गैजेट्स में आजकल आसानी से होने लगा है। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ आंखों पर असर पड़ता है, बल्कि दिमाग पर भी असर पड़ता है।

ज्यादा स्क्रीन टाइम से आंखों में थकान, तनाव और मानसिक फोकस में कमी हो सकती है, जो दिमाग की सेहत के लिए हानिकारक है। लगातार स्क्रीन देखने से न सिर्फ आंखें कमजोर होती है, बल्कि दिमाग भी थक जाता है, और ऐसे में उसकी कार्यक्षमता कम हो जाती है। अगर आपका कुछ काम ऐसा है, जिसमें आपको लगातार स्क्रीन देखनी पड़ती है, तो बीच-बीच में 10 मिनट का ब्रेक जरूर लें।

बेवजह की चिंता करना

बेवजह की चिंता करना और बार-बार नेगेटिव विचारों को अपने मन में लाना भी दिमाग को कमजोर कर देता है। इन सब चीजों की वजह से मानसिक थकान और तनाव बढ़ता है। धीरे-धीरे यह स्थिति डिप्रेशन में बदल जाती है।

इसलिए अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आप वे वजह आजकल चिंता करने लगे हैं तो इसका सबसे अच्छा समाधान है मेडिटेशन, योग और पॉजिटिव थिंकिंग। अपनी दिनचर्या में इन्हें शामिल करें और अपने दिमाग को डैमेज होने से बचाएं।

शराब और धूम्रपान लेना

शराब और सिगरेट पीने की आदत लोगों में इतनी ज्यादा लग चुकी है कि लोग इसे भी अपने जीवन का अहम हिस्सा मानने लगे हैं। न सिर्फ बड़े बल्कि स्कूल और कॉलेज के बच्चे भी आजकल सिगरेट पीते हुए नजर आते हैं।

इस बुरी आदत की वजह से न सिर्फ लिवर, किडनी और लंग्स खराब होते हैं, बल्कि ब्रेन भी धीरे-धीरे डैमेज होने लगता है। इन आदतों की वजह से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है और मानसिक स्वास्थ्य कमजोर होता है। अपने दिमाग की सेहत को स्वस्थ रखने के लिए में बुरी आदतों को छोड़े।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews