इन लोगों को टमाटर खाने से हो सकता है नुकसान, बिगाड़ सकता है हेल्थ कंडीशन्स

टमाटर एक हेल्दी सब्जी है, जिसमें विटामिन C, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इन परिस्थितियों में इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।
Tomato Tamatar

बॉडी को फिट और फाइन रखने के लिए कुछ जरूरी सब्जियां होती हैं, जो लोग खाते हैं, जिनमें टमाटर का नाम भी शामिल है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पकाने के बाद लाल रंग का टमाटर अक्सर सब्जियों में टेस्ट बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा, इसकी चटनी भी बनाकर खाई जाती है। कुछ लोग इसकी नमकीन चटनी बनाते हैं, तो कुछ लोग मीठी चटनी बनाना पसंद करते हैं। हर एक सब्जी में आमतौर पर महिलाएं इसे बारीक पीस में काटकर डालती हैं, जिससे सब्जी का कलर अच्छा हो जाता है, साथ ही उसके टेस्ट में दोगुना स्वाद बढ़ जाता है।

टमाटर में विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कि बॉडी के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व माने जाते हैं। कुछ लोग इसे ऐसे ही खाना पसंद करते हैं।

हो सकता है नुकसान

हालांकि, कुछ लोगों को टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है। दरअसल, कुछ ऐसे हेल्थ कंडीशंस होते हैं, जहां डॉक्टर द्वारा भी टमाटर खाने की मना ही हो जाती है। यह सेहत को सीधे नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, इन चार लोगों को टमाटर या तो सीमित मात्रा में खाना चाहिए, या फिर ना ही खाना उनके लिए बेहतर माना जाता है। यदि आप भी टमाटर का बहुत अधिक सेवन करते हैं, तो आपके लिए यह आर्टिकल पढ़ना जरूरी है। कहीं जाने-अनजाने में यह आपको भी ना नुकसान पहुंचा दे, इसलिए टमाटर का सेवन करने से पहले एक बार जरूर पढ़ें।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

  • जिन लोगों को गैस्ट्रिक या फिर एसिडिटी की समस्या होती है, उन्हें टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड और मलिक एसिड पाया जाता है, जो पेट में जलन की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में इन लोगों को टमाटर बहुत ही सीमित मात्रा में, या फिर नहीं ही खाना चाहिए। अगर गलती से ये लोग खाली पेट टमाटर का सेवन कर लेते हैं, तो यह उनके लिए भारी नुकसान कर सकता है।
  • जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है, उन लोगों को टमाटर खाने से मना किया जाता है, क्योंकि इसमें ऑक्सलेट पाया जाता है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर किडनी में पथरी बनाता है। जिनके परिवार में कोई भी किडनी स्टोन की समस्या से ग्रसित है, उन लोगों को बिल्कुल भी टमाटर का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। टमाटर के बीज और छिलके में ऑक्सलेट की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे में यह स्टोन को बढ़ाने का ही काम करता है। इसका सेवन करने से पहले आपको एक बार चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • जो लोग जोड़ों के दर्द या गठिया से परेशान हैं, उन लोगों को टमाटर का सेवन भूल कर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें सोलानिन कंपाउंड पाया जाता है, जो कि सूजन और दर्द को बढ़ा देता है। इसके अलावा, जिन लोगों को रूमेटाइड अर्थराइटिस या यूरिक एसिड की समस्या है, उन्हें भी टमाटर कम ही खाना चाहिए। बहुत सारे मामलों में यह जोड़ों के दर्द और अकड़न को बढ़ा देता है, इसलिए भूलकर भी टमाटर का सेवन अत्यधिक मात्रा में ना करें।
  • जिन लोगों को एलर्जी या स्किन प्रॉब्लम है, उन्हें तो भूलकर भी टमाटर नहीं खाना चाहिए। इससे बॉडी में एलर्जी हो सकती है, जिस कारण खुजली, सूजन या मुंह में झनझनाहट जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। टमाटर त्वचा पर ग्लो लाने का काम करता है, लेकिन इसमें मौजूद हिस्टामाइन कंपाउंड एक्जिमा या डर्मेटाइटिस जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। ऐसे में यदि आपकी बॉडी में जरा सी भी एलर्जी वाले लक्षण दिखें, तो आप फौरन सावधान हो जाएं और टमाटर का सेवन करना बंद कर दें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews