IRCTC का शानदार पैकेज में 9 ज्योतिर्लिंग 2 धाम के दर्शन, MP से चलेगी स्पेशल ट्रेन

IRCTC का शानदार पैकेज में 9 ज्योतिर्लिंग 2 धाम के दर्शन, MP से चलेगी स्पेशल ट्रेन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  यदि आपको घूमने और खासकर धार्मिक स्थलों की सैर करने और प्रभु दर्शनों का शौक है तो IRCTC आपके लिए एक शानदार ऑफर लाया है।  IRCTC ने 14 रात 15 दिन का एक शानदार पैकेज बनाया है जिसमें वो 9 ज्योतिर्लिंग, 2 धाम और स्टेचू ऑफ लिबर्टी, तिरुपति बालाजी की सैर आपको करा रहा है।  इस पैकेज की कीमत 14,175 रुपये प्रति यात्री है। खास बात ये है कि ये ट्रेन मध्यप्रदेश से चलेगी जिसका लाभ यहाँ के यात्री उठा सकते हैं।

त्योहारी सीजन में यदि आप धार्मिक यात्राओं को आनंद लेना चाहते हैं तो आप IRCTC के इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। IRCTC भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन से यात्रियों को द्वारका, सोमनाथ, नासिक, औरंगाबाद, परभणी, परली, मल्लिकार्जुन, तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, भीमशंकर और स्टेचू ऑफ लिबर्टी की यात्रा करा रहा है।

ये भी पढ़ें – यातायात नियमों का पालन करें और फ्री में खाएं गोलगप्पे! ट्रैफिक पुलिस ने लगाया स्टॉल

इस यात्रा के दौरान आप मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद, हबीबगंज, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, देवास, इंदौर और रतलाम से बोर्डिंग कर सकते हैं। ये स्पेशल ट्रेन 4 फरवरी 2022 को मध्यप्रदेश के रीवा से जाएगी। ट्रेन की बुकिंग के लिए IRCTC की अधिकृत वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गई है ।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज सिंह का ऐलान- छात्रों की फीस भरेगी सरकार, किसानों की आय करेंगे दुगुनी

ट्रेन की यात्रा 4 फरवरी को शुरू होगी और 18 फरवरी को ख़त्म होगी।  इस पैकेज की कीमत 14,175 प्रति व्यक्ति है।  यात्रा के दौरान ब्रेकफास्ट लांच और डिनर दिया जायेगा।  ट्रेन का रुट रीवा, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद, हबीबगंज, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, देवास, इंदौर, रतलाम, द्वारका, सोमनाथ, नासिक, औरंगाबाद, परभणी, परली, मल्लिकार्जुन, तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, भीमशंकर और स्टेचू ऑफ यूनिटी रहेगा  से वापस होगी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमत में तेजी, नहीं बदले चांदी के रेट, ये हैं ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews