इंटरव्यू से पहले जरूर करें ये खास काम, खुल सकते हैं सफलता के दरवाजे

इंटरव्यू में सफलता के लिए मेहनत के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी जरूरी है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में बताए कुछ उपाय मददगार हो सकते हैं।
Interview

गांवों में पुराने समय से ही एक परंपरा रही है कि जब भी कोई बड़ा काम (इंटरव्यू) शुरू होता था चाहे वह खेत में हल चलाना हो… परीक्षा देने जाना हो, नौकरी की तलाश हो या व्यापार शुरू करना हो… तो घर के बड़े बुजुर्ग सबसे पहले पूजा-पाठ जरूर करवाते थे। सुबह-सुबह स्नान कर घर के आंगन में या तुलसी चौरा पर दीपक जलाकर भगवान से आशीर्वाद लिया जाता था। मान्यता थी कि शुभ शुरुआत से काम भी सफल होता है और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आज भले ही लोग शहरों में व्यस्त जीवन जी रहे हैं, लेकिन यह परंपरा कहीं-न-कहीं अब भी जीवित है और यही वजह है कि नौकरी के इंटरव्यू या किसी परीक्षा के पहले भी लोग पूजा-पाठ या कुछ खास उपाय जरूर करते हैं।

अब बात करें इंटरव्यू जैसे अहम मौके की, तो यह जीवन में सफलता का एक बड़ा दरवाजा साबित हो सकता है। लेकिन अक्सर होता यह है कि मेहनत करने और तैयारी करने के बाद भी परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आता। ऐसे में व्यक्ति निराश हो जाता है।

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है और सकारात्मकता के साथ सफलता के रास्ते खोले जा सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप भी अच्छे काम को और भी बेहतर बना सकते हैं। यह सभी उपाय दादी-नानी के नुस्खें हैं, जो बहुत ही कारगार साबित होते हैं।

इंटरव्यू पर जाने से पहले की तैयारी

  • कहा जाता है कि इंटरव्यू वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लेना चाहिए। इससे शरीर हल्का हो जाता है। साथ ही मन भी एकाग्र होता है। इसके बाद एक तांबे के लोटे में गुड़ और जल मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। यह प्रक्रिया बहुत आसान है लेकिन इसका प्रभाव गहरा होता है। जल चढ़ाते समय कम से कम 11 बार “ॐ ह्रीं सूर्याय नमः” मंत्र का जप करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, इससे साधक पर सूर्य की कृपा बरसती है और करियर में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
  • इंटरव्यू के लिए निकलने से पहले गणपति बप्पा का ध्यान करना और गायत्री मंत्र का कम से कम 27 बार जप करना भी लाभकारी माना गया है। गणेश जी विघ्नहर्ता कहे जाते हैं, इसलिए उनके नाम का याद करके निकलने से राह की अड़चनें कम होती हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।

पर्स में रखें ये चीजें

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के पास रखी कुछ छोटी-छोटी वस्तुएं भी उसकी किस्मत बदल सकती हैं। इंटरव्यू पर जाते समय अगर आप अपनी जेब या पर्स में तुलसी के 5 सूखे पत्ते रख लें, तो नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर रहती है। इसके अलावा, काले तिल की एक छोटी पोटली भी रख सकते हैं।
  • इसी तरह पर्स में थोड़े-से चावल के दाने या एक-दो हल्दी की गांठ रखी जाए, तो इसे भी बेहद शुभ माना गया है। यह उपाय छोटे होने के बावजूद बहुत असरदार हैं। मान्यता है कि इन चीजों से व्यक्ति का भाग्य प्रबल होता है।

सिर्फ पूजा-पाठ और उपाय करने से ही काम नहीं बनता। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपका घर और मन दोनों साफ होने चाहिए। घर में नकारात्मक ऊर्जा का माहौल सफलता की राह में बाधा डालता है। इसलिए यह जरूरी है कि घर के दरवाजे-खिड़कियां साफ हों, अनावश्यक सामान जमा न हो और वातावरण में सकारात्मकता बनी रहे।

इसी तरह इंटरव्यू पर जाने से पहले मन को भी हल्का रखें। नकारात्मक विचार, असफलता का डर या आत्मविश्वास की कमी आपके चेहरे पर साफ नजर आती है, जिससे इंटरव्यू लेने वालों पर भी असर पड़ता है। बेहतर होगा कि आप अपने जरूरी दस्तावेज समय से पहले व्यवस्थित कर लें और खुद को शांत रखें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews