आज है World Bicycle Day, जानें दिलचस्प फैक्ट्स

world bicycle day

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज world bicycle day के रूप में विश्व भर में मनाया जाता है। अप्रैल 2018 में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेम्बली (united nations general assembly) ने 3 जून को वर्ल्ड बाइसाइकल डे के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तबसे इस दिन को मनाया जाता है। साइकल (cycle) एक सुलभ, सस्ता, भरोसा करने लायक, साफ और पर्यावरण के अनुकूल (environment- friendly) चलाया जाने वाला ट्रांसपोर्ट का माध्यम है। आइए आज विश्व बाइसाइकल डे पर बात करें साइकल और उसको चलाने से होने वाले फायदों (benefits) की।

यह भी पढ़ें… Video: बिजली के तार पर वॉक कर रहा था कुत्ता, किसी को लगा डिस्टर्बिंग, किसी ने कहा बेटमैन डॉग

आपको बता दें कि विश्व की पहली साइकल फ्रांस में बनाई गयी थी। बात करें साइकल से होने वाले फायदों की तो सेहत के लिए तो ये काफी फायदेमंद है लेकिन एक सबसे बड़ा फायदा है कि ये आपकी जेब का पूरा ख्याल रखती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक साइकल को मेंटेन करना एक कार को मेंटेन करने से 20 गुना ज्यादा सुलभ और सस्ता है। अब बात करते हैं साइकल चलाने से सेहत को होने वाले फायदों की:

1.दिल को रखे दुरुस्त

साइकल चलाने से आपके दिल की मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं। जब आप साइकल चलाते हैं तो दिल की धड़कन तेज होती है ये दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। जिससे कई तरह की दिल संबंधी बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, तमाम कार्डियोवस्कुलर बीमारियां, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर आदि नहीं होता।

world bicycle day

2.कैंसर से बढ़ाए दूरी

कैंसर के ऊपर किये गए शोध बताते हैं कि मध्य स्तर पर की गई वर्जिश और कैंसर का सीधा संबंध है। जीवन में फिजिकल एक्टिविटी जैसे कि साइकल चलना आदि को दिनचर्या का नियम बनाने से कैंसर जैसे जानलेवा खतरे को टाला जा सकता है। इसके अलावा कैंसर से जूझ रहे मरीजों में भी इस तरह की फिजिकल ऐक्टिविटी उनके जीने के चांस को और बढ़ा देती है।

यह भी पढ़ें… डबरा: शराब बनाने की फ़ैक्टरी पर पुलिस की दबिश, एक आरोपी सहित 16 लाख की शराब बरामद

3. मधुमेह (डायबटीज) की है दुश्मन

आज कल मधुमेह की बीमारी बहुत ही आम हो गयी है लेकिन ये अकेली बीमारी कई बड़ी बीमारियों की जड़ है। जो लोग ज़्यादा मीठा नहीं भी खाते हैं वे भी इस बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में साइकल चलाने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। साइकल चलाने से शरीर का ग्लूकोज लेवल कम होता है और ऐसा नियमित रूप से करने से मधुमेह को दूर किया जा सकता है।

4. बिना झंझट वजन घटाए

‘मुझे वजन घटाना है’ हमारे आस पास अक्सर हमें ये वाक्य सुनने को मिलता है। ऐसे सभी लोगों को साइकल चलाना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि साइकल चलाने से शरीर की कैलोरीज़ घटती है जिससे स्वतः ही वजन में कमी आती है।

5.इम्यूनिटी बढाने में कारगर

साइकल चलाने से स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ होते हैं, जैसे कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करना, मांसपेशियों को दुरुस्त रखना, वेट को संतुलित रखना आदि ये सब मिलकर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। जैसे हम बड़े होते हैं हमारा थाइमस ग्लैंड छोटा होता जाता है जिस वजह से T-cells बनने में कमी आ जाती है जिससे कई तरह के इन्फेक्शन होने का खतरा होता है। साइकल चलाने से थाइमस ग्लैंड भरपूर मात्रा में T-cells बनाता है जिससे इम्मयून सिस्टम अच्छा बना रहता है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews