Balenciaga : शौक बड़ी चीज़ है, कचरा फेंकने के लिए 1 लाख 40 हजार का बैग

Balenciaga : शौक बड़ी चीज़ है, कचरा फेंकने के लिए 1 लाख 40 हजार का बैग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं एक ऐसा बैग जिसकी कीमत सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे। लेकिन बात सिर्फ कीमत की ही नहीं है, जब आपको पता चलेगा कि वो बैग किस इस्तेमाल के लिए बनाया गया है, तो आपके होश उड़ जाएंगे। खास बात ये कि इसका लुक ऐसा है जैसा कि चिप्स के प्लास्टिक पाउच का होता है। इसे देखकर आप बिल्कुल अंदाजा नहीं लगा सकते कि इसकी कीमत क्या है।

आलिया भट्ट ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखें खूबसूरत फ़ोटोज़

हम बात कर रहे हैं बालेनियागा (Balenciaga) के लेदर पोटैटो चिप्स के पैकेट जैसे दिखने वाले बैग की। बालेनियागा स्पेन के लग्जरी फैशन हाउस का मशहूर ब्रांड है और इसके प्रोडक्ट्स आम तौर पर काफी महंगे होते हैं। लेकिन जिस बैग के बारे में हम बात कर रहे हैं वो दरअसल एक ट्रैश बैग (Trash bag) है, मतलब कि इसका काम सिर्फ कचरा भरकर फेंकने का है। कंपनी ने इसे ट्रैश पाउच (trash pouch) का नाम दिया है। अब आपको इसकी कीमत भी बता देते हैं..ये बैग हाल ही में 1790 अमेरिकी डॉलर में बेचा गया है जो भारतीय मुद्रा में 1 लाख 40 हजार से कुछ अधिक ही होते हैं। इसे अब तक का “दुनिया का सबसे महंगा कचरा बैग” भी कहा जा रहा है।

ये दिखने में बिल्कुल आलू चिप्स के पैकेट की तरह है और अमेरिका में ऐसे पैकेट की कीमत लगभग 4 डॉलर होती है। भारत में ये चिप्स का पैकेट 100 रुपये से शुरु होकर 60 रुपये के बीच आता है। लेकिन हुबहू उसकी नकल का ये लग्जरी ट्रेश बैग अब सुर्खियों में बना हुआ है। बालेनियागा एक मशहूर लग्जरी ब्रांज है और ये अपने अनोखे और कूकी डिजाइन के लिए फेमस है। किम कार्दशियन इस फैशन हाउस की बहुत बड़ी फैन हैं और कई सेलेब्स इनके कस्टमर है। लेकिन फिर भी कचरा बेचने के लिए 1 लाख 40 हजार का बैग कुछ ज्यादा ही महंगा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews