इस अक्टूबर, अपने दोस्त या पार्टनर के साथ जरूर घूमें भारत की ये खूबसूरत जगह, यादगार बनेगा पल

Travel: इस अक्टूबर, अपने दोस्त या पार्टनर के साथ भारत की खूबसूरत जगहों की यात्रा करें और यादगार पल बनाएं।
Travel

Travel: अक्टूबर का महीना प्रकृति के रंग बदलने का मौसम होता है। इस महीने में मौसम सुहावना रहता है ना तो बहुत गर्मी और ना ही बहुत सर्दी होती है। ऐसे में जिन लोगों को घूमने फिरने का बेहद शौक है उन लोगों के लिए यह महीना बहुत खास होता है।

अगर आप भी अपने खास दोस्तों के साथ या फिर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो अक्टूबर में आप कई खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। फिर चाहे आप पहाड़ों की ठंडी हवा का लुत्फ उठाना चाहते हो या फिर समुद्र किनारे का नजारा देखना चाहते हो। अक्टूबर आपके लिए कई ऑप्शन लेकर आया है इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही रोमांटिक जगह के बारे में बताएंगे जहां आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बता सकते हैं।

नैनीताल (Nainital)

नैनीताल उत्तराखंड का मोती कुमाऊं पर्वतमाला की गोद में बसा हुआ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। दिल्ली और देहरादून के पास होने के कारण यह उत्तर भारत में पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। साल भर पर्यटकों से गुलजार रहने वाला नैनीताल अक्टूबर के महीने में अपनी खूबसूरती के चरम पर होता है।

शिलांग (Shillong)

मेघालय की राजधानी शिलांग प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसी जगह है। यहां की हरी भरी वादियां, झरने और पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। शिलांग में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह है, जैसे शिलांग पीक, एलिफेंट फॉल्स और लैटलम वैली।

अक्टूबर का महीना शिलांग घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस महीने में यहां का मौसम सुहावना रहता है और आप शिलांग की प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां डॉन बॉस्को संग्रहालय, लेडी हैदरी पार्क और सोहपेटबनेंग पिक जैसे जगहों पर भी जा सकते हैं।

गोवा (Goa)

गोवा भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है खासकर कपल के लिए। अपने खूबसूरत समुद्र तट हो जीवंत नाइट लाइट और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाने वाला गोवा अक्टूबर में घूमने के लिए एक आदर्श जगह है। पालोलम और बाग जैसे शांत समुद्र तटों पर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा समय बिता सकते हैं।

जबकि दूधसागर जलप्रपात की प्राकृतिक खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। बॉम जीसस बेसिलिका, अगुआडा किला और सैटर्ड नाइट मार्केट जैसा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल भी आपकी यात्रा पर और यादगार बना देंगे। नेवल एविएशन म्यूजियम और अंजुना बीच जैसे स्थान आपको रोमांचक अनुभव प्रदान करेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews