हिना खान ने सेट किया ब्राइडल मेहंदी का नया ट्रेंड, ये डिजाइंस बनवाकर आप भी बनें ट्रेंडी दुल्हन

हिना खान ने अपनी ब्राइडल मेहंदी में पैरों पर डिजाइन बनवाकर एक नया ट्रेंड सेट किया है। अगर आप भी ट्रेंडी दुल्हन बनना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ डिजाइंस लेकर आए हैं।
Trending Bridal Mehndi

आजकल हर व्यक्ति फैशन और ट्रेंड को फॉलो करके आगे बढ़ना चाहता है। बदलते हुए वक्त के साथ फैशन का अंदाज भी लगातार बदल रहा है और सभी लोग इसके साथ आगे बढ़ते चले जा रहे हैं। फैशन का ही अंदाज केवल कपड़ों में ही नहीं बल्कि ज्वेलरी आउटफिट और यहां तक की मेहंदी की डिजाइन में भी देखने को मिलता है। हाल ही में हिना खान ने पैरों की मेहंदी का एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है।

हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ हाल ही में शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट पर धमाल मच गया है। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर फैंस को इस बारे में जानकारी दी। उनका ब्राइडल लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। साड़ी और ज्वेलरी के साथ मेकअप तक तो ठीक था लेकिन मेहंदी ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है। हिना ने अपने पैरों के तलवों पर मेहंदी लगाकर एक नया ट्रेंड सेट किया है। अगर आप भी ट्रेंड के साथ चलना चाहती हैं और दुल्हन बनने जा रही हैं तो हम आपको कुछ खूबसूरत से डिजाइन बताते हैं।

मंडला डिजाइन (Trending Bridal Mehndi)

अगर आपको पारंपरिक लुक चाहिए तो आप इस तरह की मेहंदी की डिजाइन अपने हाथों में बनवा सकते हैं। तलवों पर बनी हुई यह डिजाइन बहुत ही आकर्षक लगती है। गोल घेरे और जटिल पैटर्न की डिजाइन ब्राइडल लुक को ट्रेडिशनल टच देने का काम करती है।

मॉडर्न स्टाइल

अगर आपको मॉडर्न टच चाहिए तो आप फूलों और बैलों से सजी हुई डिजाइन अपने पैर के तलवे पर बनवा सकते हैं। यह हल्की-हल्की से डिजाइन देखने में बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। जिन लोगों को सॉफ्टवेयर सिंपल लुक चाहिए उनके लिए यह बेस्ट है।

Mehndi designs

अरबी स्टाइल

अरबी स्टाइल मेहंदी बोल्ड और मोटे पैटर्न की वजह से खूबसूरत लगती है। अगर आपको ग्लैमरस टच चाहिए तो पत्तियां डॉट सर खाली जगह हूं की अद्भुत संतुलन के साथ बनी हुई मेहंदी की डिजाइन पैरों पर बनवाई जा सकती है।

पर्सनलाइज्ड डिजाइन

आजकल दुल्हनों के बीच अपनी मेहंदी में कोई खास दिन या पल बनवाने का चलन बढ़ता गया है। अगर आपकी जिंदगी का भी कोई ऐसा मोमेंट है जिससे आप अपनी मेहंदी में बनवाना चाहती हैं तो आसानी से बनवा सकते हैं।

Mehndi designs

जाली और पैटर्न

पैरों की मेहंदी को ज्यादा जटिल नहीं बनना चाहती है लेकिन डीटेल्ड पैटर्न चाहिए तो नेट और जाली का पैटर्न बेस्ट ऑप्शन रहेगा। पैरों के तलवे पर महीन जालियां बनाई जाती है जो बिल्कुल रॉयल टच देने का काम करती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews