अब लिपस्टिक खरीदने से पहले नहीं होगी कन्फ्यूजन! इस तरह जानें कौन सा Lip Shade है आपके लिए परफेक्ट

हर स्किन टोन पर एक जैसा लिपशेड अच्छा नहीं लगता। इस सीज़न में कौन से Lip Shade ट्रेंड में हैं और आपकी स्किन टोन पर कौन सा कलर सबसे ज़्यादा जमेगा, जानिए इस आसान गाइड में। अब लिपस्टिक चुनना होगा आसान और स्टाइलिश, वो भी एक्सपर्ट की सलाह के साथ।
Lip Shades

बाज़ार में लिपस्टिक के इतने सारे शेड्स आ गए हैं कि सही कलर चुनना किसी टास्क से कम नहीं लगता। लेकिन क्या आप जानती हैं कि हर लिपशेड हर स्किन टोन पर अच्छा नहीं लगता? एक ही कलर किसी पर दमदार लगता है तो किसी पर फीका।

इसलिए अगर आप भी बार-बार लिपस्टिक खरीदकर पछता चुकी हैं, तो अब वक्त है समझदारी से चुनाव करने का। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं इस सीज़न के ट्रेंडिंग Lip Shade और साथ ही ये भी कि कौन सा शेड किस स्किन टोन पर सबसे अच्छा लगेगा।

किस स्किन टोन पर कौन सा लिपशेड दिखेगा शानदार?

फेयर स्किन टोन

अगर आपकी स्किन फेयर है यानी गोरी या हल्की है, तो आपके लिए न्यूड पिंक, बेबी पिंक, कोरल और पीच टोन बेस्ट रहते हैं। ये शेड्स आपकी स्किन को फ्रेश और फ्रेंडली लुक देते हैं। रेड शेड में चेरी रेड भी फेयर स्किन पर काफी अच्छा दिखता है। ध्यान रखें कि बहुत डार्क शेड्स से बचें, वरना चेहरा उभरेगा नहीं।

मीडियम स्किन टोन

जिनकी स्किन टोन मीडियम या गेहुआ है, उनके लिए मॉव, डार्क रोज़, बैरी टोन, और ब्रिक रेड जैसे कलर बेहद खूबसूरत लगते हैं। ये शेड्स चेहरे को वाइब्रेंट बनाते हैं और नेचुरल ग्लो बढ़ाते हैं। इस स्किन टोन के लिए ब्राइट और वॉर्म टोन दोनों अच्छे ऑप्शन हैं।

डार्क स्किन टोन

डस्की या डार्क स्किन टोन पर वाइन, प्लम, चॉकलेट ब्राउन, ब्रिक ऑरेंज जैसे लिपशेड्स गजब लगते हैं। ये गहरे शेड्स चेहरे को शार्प लुक देते हैं और स्किन के अंडरटोन को हाइलाइट करते हैं। न्यूड्स भी चुन सकते हैं, लेकिन ऐसे जिनमें वॉर्म अंडरटोन हो।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews