Hindi News

ये ट्रेंडी नेल पेंट शेड्स बढ़ा देंगे नाखूनों की सुंदरता, स्टाइलिश लुक के लिए जरूर करें ट्राई

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
लड़कियों को अक्सर अपने नाखूनों की सुंदरता बढ़ाने के लिए नेल पेंट अप्लाई करते हुए देखा जाता है। अगर आप भी नेल पेंट लगाना पसंद करती हैं तो हम आपको कुछ ट्रेंडी कलर्स बताते हैं।
ये ट्रेंडी नेल पेंट शेड्स बढ़ा देंगे नाखूनों की सुंदरता, स्टाइलिश लुक के लिए जरूर करें ट्राई

फैशन और स्टाइल में बने रहना हर व्यक्ति को पसंद होता है। सभी अलग-अलग तरह का फैशन फॉलो करते हैं क्योंकि सबकी पसंद भी अलग-अलग होती है। फैशन और ट्रेंड केवल कपड़े और फुटवियर में नहीं बल्कि नेल पेंट के शेड्स और नेल आर्ट में भी चलता है।

लड़कियों को अपने नाखूनों को सजाने का बहुत शौक होता है। ,वो इन पर तरह-तरह के नेल पेंट और डिजाइन अप्लाई करती हैं। इसमें भी सिंपल से लेकर बोल्ड तक सारे ऑप्शन अवेलेबल होते हैं। अगर आपको सिंपल और अट्रैक्टिव कलर्स पसंद है तो आज हम आपको कुछ ऐसे नेल पेंट शेड्स बताते हैं। जिन्हें लगाने के बाद आपके नाखूनों की सुंदरता बढ़ जाएगी।

नेल पेंट के ट्रेंडी कलर्स (Trendy Nail Paint Shades)

ट्राई करें मल्टी कलर

अगर आपको अपने नाखूनों को सजाने का शौक है तो आप मल्टी कलर की नेल पेंट ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको नाखून पर अलग-अलग रंग की नेल पेंट लगानी होगी। इस तरह का स्टाइल देखने में बहुत अट्रैक्टिव नजर आता है। इसमें आप ग्लॉसी और मैट दोनों ही तरह के कलर अप्लाई कर सकते हैं।

ब्लू कलर

नाखूनों पर ब्लू कलर की नेल पेंट भी बहुत खूबसूरत लगेगी। दरअसल यह थोड़ा डार्क कलर है और जब आप इसे अपने हाथों पर अप्लाई करेंगे तो हाथ सुंदर दिखाई देंगे। वैसे आप लाइट और डार्क दोनों ही तरह के कलर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको ग्लॉस और मैट दोनों पैटर्न में मिलेंगे।

व्हाइट कलर

व्हाइट कलर की नेल पेंट भी हाथों पर लगाने के बाद बहुत खूबसूरत नजर आती है। जिन लोगों को सिंपल और कूल लुक चाहिए उनके लिए कलर परफेक्ट है। यह हाथों की सुंदरता को बढ़ा देगी। आप ऑफ व्हाइट या क्रीम कलर भी चुन सकते हैं।

अप्लाई करें न्यूड कलर

न्यूड कलर नेल पेंट में बहुत प्यारा लगता है। आप आसानी से इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको पीच, लाइट ब्राउन और जेल कलर नेल पेंट मिल जाएगी। नाखूनों पर लगाने के बाद यह रंग बहुत सुंदर दिखते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews