चैत्र नवरात्रि पर ट्राइ करें साबूदाने का टेस्टी हलवा, बेहद आसान है बनाने का तरीका, यहाँ देखें रेसिपी

चैत्र नवरात्रि पर ट्राइ करें साबूदाने का टेस्टी हलवा, बेहद आसान है बनाने का तरीका, यहाँ देखें रेसिपी

Sabudana Halwa For Chaitra Navratri: नवरात्रि का व्रत शुरू होने जा रहा है। व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इस दौरान बाजारों में इसकी डिमांड भी बढ़ जाती है। सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। व्रत के दौरान विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। वड़ा,  खिचड़ी और अन्य व्यंजन इस लिस्ट में शामिल है। यदि आप इन चीजों को खाकर बोर हो गए हैं तो घर पर आसानी से साबूदाने का हलवा बना सकते हैं।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

साबूदाने का हलवा बनाने के लिए आपको एक कप साबूदाना, एक कप चीनी, आधा कप देसी घी, बादाम, काजू, इलायची और केसर कि जरूरत पड़ती है।

साबूदाने के हलवा का रेसिपी

हलवा बनाने से पहले साबूदाने को साफ करके 1 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स को काटकर अलग रख दे। अब एक बर्तन में देसी घी गर्म करके इलायची डालें। उसके बाद भीगे हुए साबूदाने को डाल कर अच्छे से पका लें और फिर कुछ देर के लिए ढककर छोड़ दे। और अब जब साबूदाना बर्तन में अच्छी तरह से पिघल जाए, तो इसमें चीनी डाल कर अच्छे से लगातार चलाते रहें। इसे अच्छे से पकाएं और चीनी घुलने के बाद कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और केसर को डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। आपका साबूदाना हलवा तैयार है। आप चाहे तो इसे बर्फ़ी के शेप में काटकर भी खा सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews