प्यारे बेटे-बेटी को दें ये खूबसूरत नाम, दिल खुश कर देंगे इनके अर्थ

बच्चों के लिए अच्छे नाम ढूंढना माता-पिता के लिए बहुत बड़ा टास्क होता है। आज हम बच्चों के कुछ प्यारे नाम के लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए जान लेते हैं।
Unique Baby Name

बच्चों का नाम रखना हर माता-पिता के लिए बहुत ही खास और दिल से जुड़ा हुआ फैसला होता है। दरअसल, बच्चा घर में रौनक और खुशियों की बहार लेकर आता है। ऐसे में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके दिल के टुकड़े का नाम सुनने में प्यारा होना चाहिए। यही वजह है कि बच्चे के जन्म से पहले ही उसके लिए नाम ढूंढ जाने लगते हैं।

कई बार बहुत सारे नामों के बीच यह कंफ्यूजन होने लगता है कि कौन सा नाम अच्छा रहेगा। अगर आपके घर में भी किसी नन्हे मेहमान का आगमन होने जा रहा है और आप उसके लिए केवल सुंदर नहीं बल्कि अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ प्यार से नाम के लिस्ट लेकर आए हैं। आप अपने बेटे और बेटी के लिए यह नाम चुन सकते हैं।

बच्चों के प्यारे नाम

इशिता

बहुत खूबसूरत नाम है जो आप अपनी लाडली गुड़िया को दे सकते हैं। जिसे बहुत चाहा गया हो उसे यही कहा जाता है। जिससे हर कोई प्यार करता है उसे यही कहते हैं।

नायरा

बहुत प्यारा नाम है जो लाडली बेटी के लिए परफेक्ट रहेगा। चमकदार और सुंदर इस नाम के प्यारे अर्थ हैं।

आराध्या

यह सुंदर सा नाम भी आप अपनी लाडली गुड़िया को दे सकते हैं। जो पूजा के योग्य हो उसे यही कहते हैं।

आर्यन

यह सुंदर सा नाम लाडले बेटे को दिया जा सकता है। नेक और अच्छा इंसान इस नाम के प्यारे अर्थ है।

रियान

यह एक यूनिक नाम है जो आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं। छोटा राजा, किंग और राजसी व्यक्ति इस नाम के सुंदर अर्थ हैं।

शौर्य

यह बहुत सुंदर नाम है जो लाडले बेटे के लिए परफेक्ट रहेगा। हिम्मत और बहादुरी इसके दो सुंदर अर्थ हैं।

अद्विक

यह प्यारा सा नाम लाडले बच्चों को दिया जा सकता है। जो सबसे अनोखा और खास हो उसे यही कहा जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews