स्प्रिंग सीजन में चंदन से दूर करें ये 2 स्किन समस्याएं, आज ही ट्राई करें

स्प्रिंग सीजन में मौसम का बदलाव हमारी स्किन (Skin Care) पर असर डाल सकता है, जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. इनमें से दो प्रमुख समस्याएं हैं सनबर्न और स्किन एलर्जी चंदन, जो अपनी ठंडी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए प्रसिद्ध है, इन दोनों समस्याओं से निजात दिलाने में मदद कर सकता है.
Skin Care

जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे त्वचा संबंधी समस्याएं भी बढ़ती जाती है. इसलिए हर मौसम में त्वचा (Skin Care) की अलग तरीक़े से देखभाल करना चाहिए. अब स्प्रिंग सीज़न की शुरुआत हो चुकी है, यह एक ऐसा मौसम होता है जब न तो ज़्यादा गर्मी होती है ना ही ज़्यादा ठण्ड.

ऐसे में त्वचा की देखभाल करना और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है. गर्मी के कारण सनबर्न, एलर्जी और खुजली जैसी समस्याएं बेहद आम है. ऐसे में अपनी त्वचा की देखभाल करना और सुरक्षित रखना बहुत ज़रूरी है. वैसे तो बाज़ार में तमाम प्रकार की ब्यूटी प्रोडक्ट मिलते हैं, जो त्वचा की देखभाल करने का दावा करते हैं, लेकिन अगर आप कैमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो घर में मौजूद कुछ चीज़ों की मदद से भी आप फ़ेस पैक बना सकते हैं.

स्प्रिंग सीज़न में ऐसे करें त्वचा की देखभाल (Skin Care)

स्प्रिंग सीज़न में त्वचा की देखभाल करने के लिए चंदन को बहुत ही अच्छा माना जाता है. यह न केवल त्वचा को ठंडक और आराम देता है, बल्कि इसकी एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ भी स्किन को कई तरह के फ़ायदे पहुँचाती है. चलिए जानते हैं कि चंदन का इस्तेमाल आप त्वचा के लिए किस किस तरह से कर सकते हैं.

टैनिंग दूर करने के लिए

अगर आप टैनिंग दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए एक सरल और असरदार घरेलू उपाय है, जो न सिर्फ़ टैनिंग को हटाने में मदद करेगा बल्कि आपकी स्किन को ताज़गी और निखार भी देगा.

सबसे पहले कुछ टमाटर लें और उन्हें पीसकर पेस्ट तैयार कर लें, जब पेस्ट अच्छे से तैयार हो जाए तो उसमे दही या फिर चंदन पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.

अब पेस्ट बनकर तैयार हो चुका है, इसे चेहरे पर लगाने के लिए चेहरे को सबसे पहले अच्छे से साफ़ करें. इस पेस्ट को कम से कम 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. जब समय पूरा हो जाए तो चेहरे को ठंडे या फिर गुनगुने पानी से धो लें. अगर आप हफ़्ते में दो बार भी इस उपाय को करेंगे तो टैनिंग धीरे धीरे कम हो जाएगी.

रूखापन दूर करने के लिए

अगर आप त्वचा का रूखापन दूर करना चाहते हैं तो यह एक बहुत ही सरल और प्रभावी घरेलू उपाय हैं, इस पैक को बनाने के लिए चंदन पाउडर, शहद और दूध की आवश्यकता है, सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें.

अब इस मिश्रण को रूखी त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. मसाज करने से आपकी त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा, जिसकी वजह से चेहरे पर नैचुरल ग्लो आएगा.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews