New Year 2025 का जश्न समंदर किनारे मनाना चाहते हैं? इन शानदार जगहों पर करें सैर, सेलिब्रेशन होगा यादगार

नए साल का स्वागत समंदर किनारे करने का ख्याल बहुतों के मन में आता है, और सबसे पहले गोवा का नाम दिमाग में आता है। लेकिन अगर आप गोवा के अलावा किसी शांत और खूबसूरत बीच पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो ये जगहें बिलकुल परफेक्ट रहेंगी।
New Year 2025

New Year 2025: साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है, मतलब नया साल 2025 आने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। जब कभी भी नए साल का जश्न मनाने का ख्याल आता है, तो गोवा का नाम सबसे पहले जुवान पर आता है। लेकिन क्या हर बार नए साल का जश्न बनाने के लिए गोवा ही जाना चाहिए, इस बार क्यों ना गोवा के बजाय और भी जगह की सैर की जाए।

गोवा का ट्रिप तो हर किसी का सपना होता है, लेकिन अगर आप कम भीड़ और शांति के साथ समंदर किनारे नए साल का स्वागत करना चाहते हैं, तो देश के कई अन्य शानदार बीच है, जो गोवा से कम नहीं है। नवंबर से मार्च तक इन बीच डेस्टिनेशंस पर जाकर आप सुकून से समंदर का आनंद ले सकते हैं और नए साल की शुरुआत खूबसूरत और यादगार बना सकते हैं।

मांडवी बीच, गुजरात

समंदर के किनारे नए साल का जश्न मनाने के लिए गुजरात का मांडवी बीच एक बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है। यह जगह न केवल नए साल को खास बनाने के लिए बेहतरीन है, बल्कि शांति और सुकून चाहने वाले लोगों के लिए भी एकदम परफेक्ट है।

यहां पर आप सूरज डूबते हुए खूबसूरत सनसेट का आनंद ले सकते हैं, साथ ही प्रकृति की सुंदरता को महसूस करते हुए ऊंट की सवारी का मजा भी ले सकते हैं। मांडवी बीच एक बेहतरीन जगह है, जहां आप आराम से नए साल की शुरुआत कर सकते हैं।

चेराई बीच, केरल

अगर आप नए साल का जश्न समुद्र किनारे मनाने के लिए शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में है, तो केरल का चेराई बीच एक बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। गोवा की भीड़भाड़ से बचते हुए यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांति आपको सुकून से नया साल मनाने का मौका देगी।

चेराई बीच पर आप शानदार सनसेट का आनंद ले सकते हैं और सुकून से समय बिता सकते हैं। यह जगह नए साल के जश्न को खास और यादगार बनाने के लिए एकदम परफेक्ट है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews