बायोफर्टिलाइजर क्या होता है? पौधों के लिए क्यों हैं ये जरुरी, जानें इस्तेमाल का तरीका

बायोफर्टिलाइजर एक प्राकृतिक खाद है जो पौधों को तेजी से बढ़ने और मजबूत बनाने में मदद करता है. इसमें ऐसे बैक्टीरिया होते हैं, जो मिट्टी में पोषक तत्वों को बढ़ाते हैं.
Plant Care

Plant Care: घर में पेड़-पौधे लगाने का शौक़ लगभग सभी को है, ये नए नए तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे ना सिर्फ़ घर की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण को भी स्वच्छ बनाने में मदद करते हैं. जिन लोगों के घर में ज़्यादा जगह होती है वे लोग अपने घर का एक हिस्सा गार्डन के रूप में तब्दील कर देते हैं और वहाँ पर न सिर्फ़ रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे बल्कि तरह-तरह की मौसमी सब्ज़ी और फलों के पौधे भी लगाते हैं.

वहीं जिनके घर में ज़्यादा जगह नहीं होती है वे लोग अपने घर की छत या फिर बालकनी में तरह तरह के पौधे लगाते हैं. पौधों की देखभाल करना बिलकुल वैसा लगता है जैसे अपने बच्चों की देखभाल करना, लोग अपने घरों में पेड़-पौधे तो बड़ी ही आसानी से लगा लेते हैं, लेकिन मुश्किल तब खड़ी होती है, जब ठीक से देखभाल करने के बावजूद भी पौधों में कुछ ख़ास असर देखने को नहीं मिलता है.

पौधों की देखभाल (Plant Care)

पौधों के लिए खाद बेहद ही ज़रूरी होती है, इसी के चलते लोग बाज़ार में मिलने वाली तरह-तरह की कैमिकल वाली खाद का इस्तेमाल करते हैं. अपने पौधों की सही से देखभाल करने के लिए, सही खाद का चुनाव करना बहुत ज़रूरी होता है.

इसलिए एसी खाद का चुनाव करें जो ना सिर्फ़ पौधों के लिए सुरक्षित हो, बल्कि पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित हो. ऐसे में प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना फ़ायदेमंद माना जाएगा. इसके लिए आप बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या होता है बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया? (Biofertilizer)

बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया को इस्तेमाल करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि आख़िर यह होता क्या है, ताकि आप इसे सही तरीक़े से इस्तेमाल कर सकें. बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया एक तरीक़े से ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के रूप में काम करता है. इसका काम पौधों की जड़ों से लेकर मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों को खाद के रूप में बदलना होता है.

बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया के फायदे

इस बैक्टीरिया का सबसे अच्छा फ़ायदा यह होता है कि यह पर्यावरण के लिए बहुत सुरक्षित माना जाता है. इतना ही नहीं यह मिट्टी में भी आसानी से घुल जाता है , इसके इस्तेमाल से पौधों की ग्रोथ भी बेहतर होती है. जब हम बायो फर्टिलाइजर बैक्टीरिया का इस्तेमाल करते हैं, तो मिट्टी में मौजूद हानिकारक कीड़े और मच्छर दूर हो जाते हैं. आप इस बैक्टीरिया का इस्तेमाल इंडोर और आउटडोर दोनों पौधों के लिए कर सकते हैं. आप इसका इस्तेमाल रोज़ाना भी कर सकते हैं, बस मात्रा का ध्यान रखें. ज़्यादा जल्दी फ़ायदे के चक्कर में ज़्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल न करें.

कैसे करें बायो फर्टिलाइजर बैक्टीरिया का इस्तेमाल?

बायो फर्टिलाइजर बैक्टीरिया का इस्तेमाल ज़्यादातर इंडोर प्लांट्स के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 3-4 चम्मच बायो फर्टिलाइजर बैक्टीरिया को एक लीटर पानी में डालकर अच्छी तरह से घोल लें. फिर इस घोल को मिट्टी के चारों तरफ़ अच्छे से फैला दें. फिर कम से कम एक दिन रुके हैं और फिर पौधे में पानी डालें.

किन-किन पौधों के लिए किया जा सकता है इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल?

अगर फूलों की बात की जाए तो आप इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल गुलाब, मोगरा, चमेली, गेंदा, सूरजमुखी, मनी प्लांट और लेवेंडर जैसे पौधों के लिए कर सकते हैं. वहीं अगर सब्ज़ियों के पौधों की बात की जाए तो आप इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल टमाटर, पालक, मिर्ची, बैगन, नींबू, धनिया, पत्ता गोभी आदि सब्ज़ियों के पौधों के लिए कर सकते हैं.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews