पिंपल और मुंहासे से भर गया है चेहरा, चुटकी भर इस 1 चीज से निखारें अपनी त्वचा

क्या आप चाहते हैं कि सर्दियों के मौसम में आपकी त्वचा चमकदार बनी रहे, चेहरे पर पिंपल और मुंहासे ना हो, तो ऐसे में आप किचन में पाए जाने वाली इस एक चीज का इस्तेमाल चुटकी भर से भी कम करेंगे तो आपको कुछ ही दिनों में फायदा मिल जाएगा।
Skin Care

Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम कई लोगों के लिए खुशियां लेकर आता है, तो वहीं कई लोगों के लिए चिंताएं भी लेकर आता है, यह एक ऐसा मौसम होता है, जब त्वचा की देखभाल दोगुनी करनी पड़ती है। ठंडी ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।

इस समस्या से बचने के लिए लोग अक्सर बाजार में मिलने वाले महंगे महंगे क्रीम खरीद लेते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर अब आप देसी और असरदार नुस्खे ढूंढ रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।

सर्दियों में त्वचा की देखभाल (Winter Skin Care)

सर्दियों के मौसम में त्वचा को ज्यादा से ज्यादा मॉइश्चराइज रखने की जरूरत होती है। हम चाहे कितना भी अच्छा और महंगा मॉइश्चराइजर क्यों ना लगा लें, त्वचा फिर भी रुखी और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल काफी सुरक्षित और त्वचा को गहराई से पोषण देने वाला हो सकता है।

त्वचा के लिए केसर (Saffron for Skin)

सर्दियों में त्वचा के लिए केसर का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। केसर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे पोटेशियम, विटामिन A, C और कई एंटीऑक्सीडेंट जो त्वचा को गहराई से पोषण देने में मदद करते हैं।

रोजाना चुटकी भर से भी कम केसर का इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत में निखार आ सकता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स कम होते हैं, और त्वचा की चमक बनी रहती है। यह न सिर्फ रंगत सुधारने में मदद करता है, बल्कि त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है।

कैसे करें केसर का इस्तेमाल

सर्दियों में त्वचा को तरोताजा बनाए रखने के लिए केसर, हल्दी और गुलाब जल का मिश्रण काफी फायदेमंद हो सकता है। सबसे पहले एक गिलास पानी में केसर के एक या दो धागे डालें और चुटकी भर से भी कम हल्दी मिलाएं।

मिश्रण को कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें, ताकि केसर और हल्दी अच्छी तरह से पानी में घुल जाए। अभी तैयार इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर स्प्रे करें या फिर रुई की मदद से इसे त्वचा पर लगाएं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews