Hindi News

जीरा के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, वजन घटाने के लिए ऐसे करें इसका इस्तेमाल 

Published:
जीरा के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, वजन घटाने के लिए ऐसे करें इसका इस्तेमाल 

cumin seeds

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। जीरा (Cumin seeds) आमतौर पर सभी घरों में उपलब्ध होता है, जिसका इस्तेमाल छौंक  के लिए मानो हर रोज किया जाता है। जी हां हम उसी जीरे की बात कर रहे हैं, जो दिखने में छोटा-छोटा भूरे रंग का और एक बेहतरीन सुगंध वाला खड़ा मसाला होता है। जिसकी एक चम्मच की मात्रा भी खाने का स्वाद बदल सकती है, तो आइए जाने जीरे के फायदे। जीरे का इस्तेमाल पाचन को सही करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारता है और इससे कब्जियत की समस्या को भी खत्म होती है।

यह भी पढ़े…  MP News: प्रदेश के इस बिजली यूनिट ने बढ़ाया मान, बिजली उत्पादन में बनाया नया कीर्तिमान

जीरे में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। स्टडी के मुताबिक डायबिटीज के इलाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है और यह ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित रखने का काम करता है, यदि जीरे को सही मात्रा में लिया जाए, तो शरीर में शुगर की मात्रा कंट्रोल होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जो मानव शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्टडी के मुताबिक जीरे का इस्तेमाल शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी संतुलित करता है। यह बैटरी और फंगस को भी मात देता है और खाने से उत्पन्न हुई सब बीमारियों से भी लड़ने में कारगर होता है।

यह भी पढ़े…  सरकारी परीक्षा कैलेंडर: जाने मई में किस दिन होगी कौन-सी सरकारी परीक्षा    

वजन घटाने के लिए ऐसे करें जीरे का इस्तेमाल

ज्यादातर लोग जीरे का इस्तेमाल चर्बी घटाने और वजन कम करने के लिए करते हैं। स्टडी के मुताबिक जिरे में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से फैट की मात्रा कम करता है। 15 से 20 दिनों तक जीरे का सेवन किया जाए तो शरीर से फैट कम हो जाता है और पेट की चर्बी घटती है। इसका सेवन अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है।

  • 5-6 घंटों के लिए या फिर पूरी रात जीरे को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे छानकर, नींबू का रस डालकर खाली पेट किए इसका सेवन करें, सिर्फ 2 हफ्ते में ही आपकी पेट की चर्बी कम होती नजर आएगी।
  • एक चम्मच जीरे के पाउडर को योगर्ट के साथ मिलाकर 15 दिनों तक इसका सेवन करें। इससे भी काफी अच्छे परिणाम नजर आएंगे।
  • एक साथ एक कप पानी और जीरे का पाउडर अच्छे से उबालन लें। आप चाहे तो इसमें नमक भी डाल सकते हैं और इस रेसिपी का सेवन 20 दिनों तक करें, आपको अच्छे परिणाम नजर आ सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। कृपया कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।  

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews