Hindi News

सस्ते में विदेश घूमने की चाहत होगी पूरी, इस देश में उठाएं शाही मजा, प्राकृतिक सुंदरता मोह लेगी मन

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
यहां पर भारतीय रुपयों का मूल्य बहुत अधिक है। एक भारतीय रुपया वियतनाम में 299 वियतनामी डोंग के बराबर है। यानी कम पैसे में यहां आप अमीरों वाली फीलिंग लेकर घूम सकते हैं।
सस्ते में विदेश घूमने की चाहत होगी पूरी, इस देश में उठाएं शाही मजा, प्राकृतिक सुंदरता मोह लेगी मन

विदेश यात्रा करना हर किसी का सपना होता है। इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत करते हैं। जिनके पास पैसे होते हैं, वह पासपोर्ट, वीजा, आदि बनाकर समय-समय पर अपने फ्रेंड्स परिवार या फिर पार्टनर के साथ दूसरे देशों में घूमने जाते हैं और अपने साथ यादगार ट्रिप बनाकर लौटते हैं। हालांकि, यह काफी महंगा टूर होता है, लेकिन आज हम आपको उस देश के बारे में बताएंगे, जहां बजट बहुत सीमित है और यह विदेश यात्रा के लिए सही हो सकता है।

यदि आप विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो साउथ एशिया में स्थित वियतनाम जा सकते हैं जो खूबसूरत देश है। यहां पर भारतीय रुपयों का मूल्य बहुत अधिक है। एक भारतीय रुपया वियतनाम में 299 वियतनामी डोंग के बराबर है। यानी कम पैसे में यहां आप अमीरों वाली फीलिंग लेकर घूम सकते हैं।

प्रसिद्ध टूरिस्ट स्थलों में एक

वियतनाम विश्व में सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट स्थलों में से एक है, जो कि लगभग 15000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां 1969 चूना पत्थर के द्वीप है, जो 500 मिलियन साल पुराने है। इतिहास और समृद्धि समिति यह देश घूमने के लिए काफी ज्यादा सही हो सकता है, जो कि बजट में घूम जा सकता है। यहां आपको हालोंग बे की गुफाओं को देखने मिलेगा।

गोल्डन ब्रिज है फेमस

यहां का गोल्डन ब्रिज काफी ज्यादा फेमस है, जो बा-ना हिल्स पर समुद्र तल से 3280 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जिसका रंग गोल्डन है। इसका डिजाइन काफी अनोखा है, जिसे साल 2018 में लोगों के लिए खोला गया था। यहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहां आप प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मै चाउ गांव जा सकते हैं। यहां आपको लोकल मार्केट में शॉपिंग करने का भी अनुभव मिलेगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews