
लाइव अपडेट 5 December 2024 :
CTO और डिजिटल हेड

CTO और डिजिटल हेड
Follow updates here:
देश के परमाणु संयंत्रों में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किए जाने का दावा करते हुए सरकार ने गुरुवार को कहा कि बदलती प्रौद्योगिकी के साथ जोखिम भी बढ़ता है लेकिन समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर फैसले किए जाते हैं. प्रश्नकाल के दौरान, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा संबंधी समस्या मानकों का पालन किया जाता है और हादसे की स्थिति में पहली जिम्मेदारी संचालक की और फिर आपूर्तिकर्ता की होती है.
सदन की कार्यवाही दो बजे फिर से आरंभ होने पर कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी दलों के सदस्यों ने हंगामा जारी रखा. विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए. उनकी मांग थी कि लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई को बोलने का मौका दिया जाए. पीठासीन सभापति जगदम्बिका पाल ने कहा कि रेल संशोधन विधेयक, 2024 पर चर्चा हो चुकी है और विभाग के मंत्री अश्विनी वैष्णव को जवाब देना है, ऐसे में विपक्षी सदस्य सदन चलने दें.
बड़वानी-राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिजासन घाट में शिर्डी जा रही बस ब्रेक फेल होने से आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी हादसे में बस में सवार करीब 15 से ज्यादा यात्री घायल.
कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान. कांग्रेस नेता पहुंचे धान खरीदी केंद्र. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने धान ख़रीदी केंद्र का किया निरीक्षण. पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, विकास उपाध्याय भी मौजूद. धान खरीदी केंद्र में किसानों से मुलाक़ात कर की चर्चा. धान ख़रीदी केंद्रों में अव्यवस्था का लिया जायज़ा.
दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के जीत के दावे पर पलटवार करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा, कांग्रेस हमेशा जीत का दावा करती है.. लेकिन दुर्भाग्य है कि टेंट, कुर्सी, मिठाई का आर्डर दे देते है.. लेकिन वो उसका लाभ नही ले पाते.. आज जितनी खुशी मनानी है मना लें, क्योंकि कल से फिर EVM का रोना रोएंगे
एमपी कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में मंच से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की कुर्सी हटा दी गई. नेता प्रतिपक्ष कल की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे. आज की बैठक में भी नहीं पहुंचे.
सुकमा में आज सुबह सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

दूसरे दिन बाबा बागेश्वर की सनातन हिन्दू एकता पद यात्रा शुरू हो गई है. हजारों की भीड़ के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री आगे बढ़ रहे हैं. इस पदयात्रा को लोग जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं.
आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर की दर्जनों छात्राएं सुबह संस्था के प्राचार्य की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट आ पहुंची. यहां पहुंची छात्राओं का कहना था कि प्राचार्य द्वारा उन्हें जातिगत रूप से अपमानित किया जाता है. कुछ बोलो तो कहते हैं कि तुम लोग गरीब जाति के लोग हो, अनाथ हो, आदिवासी हो, एक बार ही पढ़ाई कर सकते हो। छात्राओं ने संस्था में कार्यरत एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पर भी आरोप लगाए.
Singrauli News: दिल्ली की तरह ही सिंगरौली का भी प्रदूषण बढ़ गया है. सिंगरौली का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है. बता दें कि विद्युत परियोजनाओं और सड़क मार्ग से कोल ट्रांसपोर्ट के चलते सिंगरौली की हवा प्रदूषित हो रही है.
Bhopal Cyber Help Desk: बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम के लिए भोपाल पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. राजधानी भोपाल के सभी थानों में हेल्प डेस्क खोला जाएगा. इसका शुभारंभ 01 दिसंबर को किया जाएगा.
मध्य प्रदेश में नए डीजीपी के लिए तीन नाम को लिफाफे में बंद किया गया है. UPSC ने मध्यप्रदेश के नए DGP के तीन नामों का पैनल तैयार किया है. जिसे अगले एक से दो दिन में मध्यप्रदेश सरकार भेजा जाएगा. तीन नामो में अरविंद कुंअर, कैलाश मकवाना, अजय शर्मा का नाम शामिल है.
बात जब किसी सफर पर जाने की आती है तो व्यक्ति ऐसे वाहन से जाना पसंद करता है जिससे उसका समय बचे। इसके लिए लोग ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक से सफर करते हैं। बात अगर हवाई यात्रा की करें तो जहां इससे सफर करने पर समय बचता है तो वहीं, कई तरह की सुविधाएं भी यात्रियों को मिलती है। लेकिन अगर इन दिनों आप फ्लाइट से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके लिए आम दिनों से ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर किन कारणों की वजह से हवाई यात्रा महंगी हो रही है और फ्लाइट के दाम कितने बढ़े हैं।

मुध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. देखिए पूरा कार्यक्रम
8:35 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, 9:45 बजे दिल्ली पहुंचेंगे
10:00 श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली पहुंचेंगे जहां बैठक में शामिल होंगे.
11:50 पर मध्य प्रदेश भवन पहुंचेंगे.
1:00 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे.
3:15 बजे मुंबई पहुंचेंगे.
4:30 आजाद मैदान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
शाम 7:00 होटल ताज पैलेस मुंबई पहुंचेंगे.
बैतूल के सदर इलाके में रहने वाले सब इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद साहू घर आए थे. जिनकी देर रात साइलेंट अटैक से मौत हो गई. सब इंस्पेक्टर बीती रात भोजन के बाद आराम कर रहा थे लंबे समय तक नहीं जागने पर परिजनों ने देखा. परिजन जवान को निजी चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
खजुराहो में आज से फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा. इसका शुभारंभ राज्यपाल मंगूभाई पटेल करेंगे. यह फिल्म फेस्टिवल 11 दिसम्बर तक चलेगा. फिल्म फेस्टिवल में फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल होंगे.

हाई कोर्ट ने जारी की गाइडलाइन, अब 12 साल पुरानी स्कूल बसें नहीं चलेंगी. वहीं, ऑटो में ड्राइवर सहित चार सवारी ही बैठ पाएंगे. बसों में जीपीएस और सीसीटीवी जरूरी कर दी गई है. ताकि ऐप से बस ट्रैक हो सके.
मध्य प्रदेश में 8 दिसंबर से पोलियो अभियान चलेगा. पोलियो अभियान प्रदेशभर में 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा.
सतना जिले की सुरदहा राशन दुकान में अज्ञात चोरों ने बीती रात 61 बोरी चावल, 24 बोरी गेंहू 1 बोरी शक्कर चोरी कर ले गए. राशन लेने ग्रामीणों की भीड़ जब राशन लेने दुकान पहुंची तब चोरी का पता चला. कोटेदार नीलमणि शर्मा ने पुलिस को सूचना दी है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे जांबाज, प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी जी की शहादत को नमन करता हूं. शहीद बिरेंद्र कुमार सोरी जी नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए पूर्व में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.
इंदौर में आज आयकर विभाग (आईटी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए काटन और कपास कारोबारी सूरज मेहता के घर पर छापा मारा. यह कार्रवाई कालानी नगर स्थित उनके आवास पर की जा रही है. जानकारी के अनुसार, सूरज मेहता कटन कपास के व्यापार से जुड़े हुए हैं. आईटी विभाग की टीम उनके घर पर तलाशी ले रही है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि इस मामले में कुछ वित्तीय अनियमितताएं हो सकती हैं.
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के वाला और पांगुड के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए डीआरजी के जवान बीरेंद्र कुमार सोरी को कुम्हारपारा के पुलिस लाइन के शहीद स्मारक में भावभीनी श्रद्धांजली दी गई. श्रद्धांजलि देने बस्तर आईजी पी सुंदरराज, कलेक्टर विपिन मांझी , एसपी प्रभात कुमार सहित आईटीबीपी , पुलिस जवानों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहें.
रोपवे के गोदौलिया स्टेशन का स्ट्रक्चर स्विटजरलैंड में बन चुका है। अगर स्टेशन का स्थान बदला तो नुकसान तय है। स्ट्रक्चर बनाने में इस्तेमाल करोड़ों के उपकरण बेकार हो जाएंगे। पूरा स्ट्रक्चर नए सिरे से बनना पड़ेगा।
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने पंजाबी बाग रिसॉर्ट अटारी रोड के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पांच किलोग्राम हेरोइन और 4.45 लाख की ड्रग मनी बरामद की गई।
वैश्विक स्तर पर संक्रामक बीमारियों का जोखिम तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 10 साल के आंकड़े उठाकर देखें तो पता चलता है कि कोरोनावायरस, मंकीपॉक्स सहित कई अन्य संक्रामक बीमारियों के कारण लाखों लोगों की मौत हुई। इन दिनों भी कई देश कुछ प्रकार का संक्रमण झेल रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स में अफ्रीकी देशों में मारबर्ग वायरस के कारण बढ़ती घातक बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर जल्द ही ब्रिटेन में किए गए चुनावी वादों को निभाने के लिए नई योजना लेकर आने वाले हैं। दरअसल, लेबर सरकार के पांच महीने पहले सत्ता में आने के बाद से ही उस पर वादों को न निभाने के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में उनकी सरकार के एक मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया। ऐसे में प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर और उनकी लेबर पार्टी की लोकप्रियता भी लगातार गिर रही है।

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष मार्गशीर्ष मास (अगहन) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि विशेष रूप से भगवान राम और माता सीता के भक्तों के लिए पवित्र और मंगलकारी मानी जाती है। विवाह पंचमी एक ऐसा पर्व है जो भक्तों को भक्ति और समर्पण की भावना से जोड़ता है और राम-सीता के दिव्य प्रेम का स्मरण कराता है।
बिजनाैर के नगीना में ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में एसकेएस पब्लिक हाई स्कूल की स्कूली वैन पलटने से उसमें सवार 16 बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों को राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों द्वारा तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। शेष 13 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सीएम ग्रिड योजना की सड़कें पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं की निगरानी में बनेंगी। बुधवार को नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी के तीन अवर अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए शासन को पत्र लिखा है। 200 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने वाली सभी 10 सड़कें चार-चार लेन की होंगी। इनके दोनों ओर यूटिलिटी डक्ट बनेंगी। डिवाइडर में सोलर लाइटें भी लगेंगी।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला बुधवार, 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। यह चैतन्य की दूसरी शादी है क्योंकि उन्होंने पहले 2017 में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। हालांकि, 2021 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। वहीं, नागा और शोभिता की शादी के बाद की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसी बीच सामंथा रुथ प्रभु की नई पोस्ट भी सोशल मीडिया पर लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रही है।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक बार फिर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ा हमला बोला। उन्होंने एक खतरनाक त्रिकोण का जिक्र करते हुए राहुल को देशद्रोही तक कह डाला। दरअसल, उन्होंने एक फ्रेंच समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हम आज एक खतरनाक त्रिकोण के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है और ऐसे मैं कह सकता हूं कि राहुल देश के सबसे बड़े गद्दार हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त कर लिया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
गोरखपुर निवासी डॉ. राहुल नायक ने 17 मई 2024 को राम पांडेय पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि राम पांडेय ने फर्जी तरीके से उनकी डिग्री प्राप्त कर पैथॉलाजी चला रहे थे। आरोपी ने दर्ज मुकदमे को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।
सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित गंगा सेवक पांच सौ साल पुराने सिक्कों का प्रदर्शन करेंगे। इसे देखने देश दुनिया के लोग इकट्ठे होंगे। 160 पेज की सबसे छोटी गीता को लेकर मूंछ नर्तक राजेंद्र कुमार तिवारी का दावा है कि यह दो अंगुलियों के बीच आसानी से आ सकती है।
संभल हिंसा को लेकर एक सांसद की टिप्पणी से लोकसभा में हंगामा हो गया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही जारी है।

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने एक-एक कर विदेशी हस्तक्षेप की अपनी बात को विस्तार में बताया. उन्होंने कहा कि 3 फरवरी 2021 को किसानों के बारे में एक विदेशी रिपोर्ट आई. जबकि बजट सत्र 29 जनवरी 2021 को ही शुरू हो चुका था. फिर पेगासस रिपोर्ट 18 जुलाई 2021 को आई। 19 जुलाई 2021 को मानसून सत्र शुरू हो चुका है.

पुष्पा 2 रिव्यू LIVE: पुष्पा के डायलॉग राइटर श्रीकांत विस्सा ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने खुलासा किया है कि मूवी पुष्पा को पहले एक ही फिल्म के तौर पर प्लान किया गया था. मगर बाद में मेकर्स ने अपना मन बदल लिया. जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो इसकी कहानी को देखकर प्लान बदल गया. श्रीकांत विस्सा ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘एक बार जब हमने शूटिंग शुरू की, तो हमें एहसास हुआ कि हमारे पास जिस तरह की कहानी है और स्क्रिप्ट का टाइम है, हम कहानी को एक फिल्म में नहीं बता सकते’.
ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट के पास धरनास्थल को पुलिस ने खाली करा दिया है। वर्तमान में एक भी किसान धरनास्थल पर नहीं है। पुलिस की ओर से जीरो प्वाइंट पर सतर्कता के रूप में नजर रख रही है।

भाजपा सांसद रवि किशन ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर कहा, ‘ये लोग कुछ भी करें कुछ नहीं होगा, हरियाणा हार चुके हैं, महाराष्ट्र में इनकी ऐतिहासिक हार हुई है, आने वाले समय में हर जगह हारेंगे। यह इनकी हार की पीड़ा है। हार की बौखलाहट के कारण ये ऐसा कर रहे हैं।’
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को हिंसा प्रभावित संभल जाने से रोके जाने पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “…राहुल गांधी संविधान की किताब हाथ में लेकर संविधान तोड़ने की बात कर रहे थे. उनका काम वहां (संभल) जाना नहीं था, दरअसल उन्हें अपना फोटो सेशन पूरा करना था, उनकी हमदर्दी संभल या वहां के लोगों से नहीं है. उनकी हमदर्दी अपने वोट बैंक से है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे का वोट बैंक खींचना चाहती हैं, दोनों में आपसी प्रतिद्वंद्विता है, एक जाएगा तो उसे देखकर बाकी भी जाएंगे.”
अडानी मामले पर जेपीसी गठित करने की विपक्षी सांसदों की मांग पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, “भारतीय व्यापारियों के चरित्र और प्रतिष्ठा पर वैश्विक स्तर पर सवालिया निशान लग गया है. कई देशों ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना चाहिए और इस मामले में जेपीसी गठित करनी चाहिए. एक व्यक्ति पूरे देश की छवि खराब कर रहा है…”

राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी मामले में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. उन्होंने कहा, “मोदी जी अडानी जी की जांच नहीं करा सकते क्योंकि अगर वह ऐसा करते हैं, तो वह खुद अपनी ही जांच करवा रहे होंगे. मोदी और अडानी एक हैं… दो नहीं हैं, एक हैं.”
पुष्पा 2 को लेकर जबदस्त भौकाल मचा हुआ है. मूवी ने रिलीज के साथ ही कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं. एडवांस सेल में BookMyShow पर फिल्म के 3 मिलियन टिकट बिक चुके हैं. ऐसा कर अल्लू अर्जुन की फिल्म ने इतिहास रचा है. इससे पहले इंडिया में किसी मूवी ने ऐसा कारनामा नहीं किया है. वहीं पटना में थियेटर्स के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी नजर आई.
बीते दिन ही खबर आई थी कि सलमान की शूटिंग साइट पर एक अनजान शख्स ने अवैध तरीके से प्रवेश किया था. संदिग्ध पाए जाने पर जब उससे पूछताछ की गई तो शख्स ने कहा- बिश्नोई को बोलूं क्या? इसके बाद उसे पूछताछ के लिए तुरंत शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया. सलमान की शूटिंग दादर वेस्ट में चल रही थी. मौजूदा लोगों के मुताबिक, सलमान का कोई फैन था जिसे शूटिंग देखनी थी, सिक्योरिटीज के रोकने पर झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में लॉरेस बिश्नोई का नाम लिया.

विपक्षी सांसदों ने अडानी मुद्दे पर संसद परिसर में प्रोटेस्ट किया. इस दौरान विपक्षी दल के नेताओं ने विरोध का प्रतीक जैकेट पहना और संसद परिसर में प्रदर्शन किया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने अडानी मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

संसद में विपक्षी दलों के लीडर्स अडानी मुद्दे पर प्रोटेस्ट करने के लिए स्पेशल जैकेट पहने नजर आए, जिस पर पीछे की तरफ लिखा है, “मोदी अडानी एक है, अडानी सेफ है.” जहां एक तरफ विरोध करने वाले सांसद जैकेट पहने नजर आए, तो वहीं राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए. राहुल ने हमेशा की तरह सफेद टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे लेकिन टी-शर्ट पीछे की तरफ वही स्लोगन लिखा नजर आया, जो अन्य नेताओं की जैकेट पर लिखा है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले आज सुबह 11 बजे देवेंद्र फडणवीस मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पोहचगए.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। आज इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स (6)* और ऋचा घोष (0)* बल्लेबाजी कर रही हैं। हरमनप्रीत ने 17 रन का योगदान दिया है। प्रिया पुनिया (3) और स्मृति मंधाना (8) सस्ते में आउट हुईं। भारत ने तेज गेंदबाज तीतास साधु वनडे डेब्यू का मौका दिया है।
पुष्पा-2 मूवी रिव्यू LIVE: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 द रूल का हर जगह क्रेज दिख रहा है. यह क्रेज एक दर्दनाक हादसा में बदल गया. दिलसुखनगर में रहने वाली 39 साल की रेवती अपने पति भास्कर, बेटे और छोटे बच्चे के साथ मूवी प्रीमियर देखने आई थी. इसमें रेवती की मौत हो गई. हादसा रात करीब साढ़े दस बजे का है, जब रेवती अपनी फैमिली के साथ थिएटर से बाहर निकल रही थी. उसी वक्त अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ अंदर जाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगी. इस दौरान बाहर निकल रहे लोगों पर भीड़ आ गिरी और भगदड़ मच गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने रेवती और उनके बेटे को बचाया और सीपीआर दिया. इसके बाद दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया.

अल्लु अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. आज से देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में पुष्पा-2 के पुष्पा राज का जलवा दिख रहा है. आज यानी 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ कई भाषाओं में रिलीज हुई. पटना से लेकर दिल्ली और हैदराबाद से लेकर बेंगलुरु तक पुष्पा 2 का खुमार दिख रहा है.
महाराष्ट्र सीएम शपथ समारोह LIVE: देवेंद्र फडणवीस पांच साल बाद आज यानी गुरुवार को एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे. मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5.30 बजे एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. इस मौके पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार उनके डिप्टी के तौर पर शपथ लेंगे. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विभिन्न राज्यों के एनडीए के सभी बड़े नेता शामिल होंगे. बुधवार को महाराष्ट्र के नए सीएम के नाम से पर्दा उठ गया.
देवेंद्र फडणवीस पांच साल बाद आज यानी गुरुवार को एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे. मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5.30 बजे एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है, इस मौके पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार उनके डिप्टी के तौर पर शपथ लेंगे. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विभिन्न राज्यों के एनडीए के सभी बड़े नेता शामिल होंगे.
मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवात फेंगल के असर के कारण तापमान में उछाल नजर आया है। हालांकि, यह उछाल ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा और एक बार फिर सर्द हवाओं का असर देखने को मिलेगा। पूरा पढ़ें
आज का दिन हमें याद दिलाता है कि ये सिर्फ मिट्टी का एक ढेर नहीं है, बल्कि यह हमारी पूरी खाद्य श्रृंखला और पारिस्थितिक संतुलन का आधार है। इसे संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज के दिन आह्वान किया है कि धरती की सेवा कीजिये, पोषित कीजिये और घातक रसायनों एवं पॉलीथीन से भी इसे बचाइये। इस तरह मिट्टी का संरक्षण और इसे पुनर्जीवित करने के लिए सहयोग कर हम आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित बना सकते हैं। पूरा देखें
MP News: पोलियो अभियान की तैयारी, पोलियो अभियान प्रदेशभर में 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा.
अब 12 साल पुरानी स्कूल बसें नहीं चलेंगी. वहीं, ऑटो में ड्राइवर सहित चार सवारी ही बैठ पाएंगे. बसों में जीपीएस और सीसीटीवी जरूरी कर दी गई है.
खजुराहो में आज से फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा. इसका शुभारंभ राज्यपाल मंगूभाई पटेल करेंगे. यह फिल्म फेस्टिवल 11 दिसम्बर तक चलेगा. फिल्म फेस्टिवल में फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल होंगे.

