लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर से भिड़ी बस, आग लगने से झुलसी सवारियां

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गंभीर हादसा देखने को मिला। यहां एक बस की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद दो दर्जन सवारियां झुलस गई।
Lucknow Expressway

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात 2 बजे भीषण सड़क दुर्घटना देखने को मिली। यहां मटसेना थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 46 पर कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस आगे चल रहे कंटेनर में जा।घुसी। यह टक्कर बहुत जोरदार थी इसके बाद बस पलट गई और उसमें तुरंत आग लग गई।

जैसे ही बस की टक्कर हुई और उसमें आग लगी मौके पर चीख पुकार मच गई। यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया जा सका।

बस चालक की मौत दर्जनों यात्रा झुलसे

इस दुर्घटना में बस में सवार दो दर्जन यात्री झुलस गए इनमें से एक दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह कहा जा रहा है कि बस में 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद बस चालक शंभू को नहीं बचाया जा सका। स्टीयरिंग में फंसने के कारण उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

जैसे ही इस गंभीर बस हादसे की सूचना मिली मौके पर तुरंत थी एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी और सीएफओ सत्येंद्र पांडे पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया यही सामने आ रहा है कि अंधेरा होने और तेज रफ्तार होने की वजह से लापरवाही के कारण ये दुर्घटना हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews