
Police Smriti Divas 2026 CM Yogi Adityanath Tribute
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर अमर शहीदों के सम्मान में आयोजित स्मृति परेड कार्यक्रम में हिस्सा लिया उन्होंने शहीदों को याद करते हुए उनकी वीरता को प्रणाम किया, योगी ने कहा कुछ ऋण ऐसे होते हैं जिन्हें चुकाया नहीं जा सकता, शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा शहीदों के नाम केवल स्मारक पर अंकित नहीं होते, वे राष्ट्र की नैतिक चेतना में अंकित होते हैं।
योगी ने कहा कल पूरा देश विजयादशमी मना रहा था कहीं रावण के पुतले जल रहे थे कहीं शोभा यात्रा निकल रहीं थी, जब हर कोई परिवार के साथ खुशियाँ बाँट रहा था तब पुलिसकर्मी मुस्तैदी से अपना कर्त्तव्य निभा रहे थे जिससे प्रत्येक नागरिक निर्भय होकर उत्सव का आनंद ले सके, उन्होंने कहा कुछ ऋण ऐसे होते हैं जिन्हें चुकाया नहीं जा सकता, शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण भी ऐसा ही है।
मुख्यमंत्री ने कहा आज हम उन वीर जवानों को नमन करने के लिए इकट्ठा हुए हैं जिन्होंने देश की सुरक्षा समाज की शांति और नागरिकों के जीवन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया उसे याद करते हुए मन श्रद्धा से भर जाता है साथ ही उनके साहस पर मस्तक गर्व से ऊँचा उठ जाता है।
पुलिस स्मृति दिवस का इस साल दशहरे के अगले दिन आना एक सन्देश
योगी ने कहा इस वर्ष विजयादशमी के ठीक अगले दिन पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर का आना बुराई पर अच्छाई के विजय एक सन्देश को और गहरा करता है , उन्होंने कहा पीएम मोदी एन 2018 में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक राष्ट्र को समर्पित करते हुए पुलिस बलों के गौरवशाली इतिहास और गौरव को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने पर बल दिया था उस स्मारक पर लिख अहर नाम अपने अन्दर एक कहनी समेटे हुए हैं योगी बोले शहीदों के नाम केवल स्मारक पर अंकित नहीं होते, वे राष्ट्र की नैतिक चेतना में अंकित होते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाएं
योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर पुलिस कर्मियों की लंबित मांगों को मानते ही कुछ घोषणाएं भी की, मुख्यमंत्री ने कहा निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर पर फील्ड ड्यूटी में मोटरसाइकिल भत्ते की मांग को 700/- रुपये से बढ़ाकर 1,000/- रुपये प्रतिमाह किया जा रहा है। PPS संवर्ग के अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता 6,400/- रुपये से बढ़ाकर 15,000/- रुपये किया जा रहा है।इसी तरह फील्ड ड्यूटी में तैनात आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों का सिम भत्ता 2,000/- से बढ़ाकर 2,500/- रुपये प्रतिमाह करने की भी घोषणा की जा रही है।
शहीदों के नाम केवल स्मारक पर अंकित नहीं होते, वे राष्ट्र की नैतिक चेतना में अंकित होते हैं… pic.twitter.com/Yh6oFdynwF
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 21, 2026
निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर पर फील्ड ड्यूटी में मोटरसाइकिल भत्ते की मांग को ₹700 से बढ़ाकर ₹1,000 प्रतिमाह किया जा रहा है।
PPS संवर्ग के अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता ₹6,400 से बढ़ाकर ₹15,000 किया जा रहा है।
फील्ड ड्यूटी में तैनात आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों का सिम भत्ता… pic.twitter.com/1rmQum0CnD
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 21, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

