UP Transfer: 14 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी

Transfer News: लखनऊ कमिश्नरेट में तबादले, उत्तरी जोन के 13 पुलिसकर्मी इधर से उधर, 1 आरक्षी को भी नवीन तैनाती, उप निरीक्षक सौर्य प्रकाश सिंह को जानकीपुरम थाने भेजा
Transfer News

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के उत्तरी जोन में 13 उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा  1 आरक्षी   को भी नई तैनाती दी गई है। इन सभी  पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

यह निर्णय उत्तरी जोन स्थापना बोर्ड की 29 सितंबर 2026 को हुई बैठक के बाद लिया गया है। आदेश के तहत सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश से तत्काल अवगत होकर अपनी नई तैनाती स्थल पर अनुपालन सुनिश्चित करें।

लखनऊ पुलिसकर्मियों की तबादला सूची

  1. उ०नि० धीरेन्द्र मिश्रा: चौकी प्रभारी गल्लामण्डी (थाना अलीगंज) से हटाकर चौकी प्रभारी चन्द्रिका देवी (थाना बीकेटी) ।
  2. उ०नि० शशि प्रकाश सिंह: चौकी प्रभारी चन्द्रिका देवी (थाना बीकेटी) से थाना जानकीपुरम।
  3. उ०नि० संतोष कुमार दुबे: प्रभारी हल्का गोयल थाना अलीगंज से हटाकर चौकी प्रभारी महोना (थाना इटौंजा)।
  4. उ०नि० विवेक सिंह: थाना अलीगंज से प्रभारी हल्का गोयल (थाना अलीगंज)।
  5. उ०नि० पुष्पेन्द्र चौधरी: थाना मड़ियांव से चौकी प्रभारी गल्लामण्डी (थाना अलीगंज) ।
  6. उ०नि० शनि तोमर: प्रभारी हल्का नं०-1 थाना मलिहाबाद से थाना मलिहाबाद ।
  7.  उ०नि० संजय कुमार गुप्ता: थाना अलीगंज से प्रभारी हल्का नं०-1 (थाना मलिहाबाद) ।
  8. उ०नि० नीलेन्द्र प्रताप: प्रभारी हल्का नं० 4 थाना जानकीपुरम से थाना बीकेटी ट्रांसफर ।
  9.  उ०नि० अमरपाल साहू: थाना माल से प्रभारी हल्का नं० 4 (थाना जानकीपुरम) ।
  10. उ०नि० मनीष कुमार मिश्रा: थाना महिगवां से प्रभारी हल्का नं० 4 (थाना महिगवां) ।
  11. उ०नि० अरविन्द कुमार तिवारी: चौकी प्रभारी महोना थाना इटौंजा से थाना जानकीपुरम।
  12. उ०नि० उमेश यादव: थाना रहीमाबाद से प्रभारी हल्का नं०- 5 (थाना रहीमाबाद)।
  13. उ०नि० रघुनाथ सिंह: उत्तरी जोन से थाना रहीमाबाद ।
  14. आरक्षी 8445 राहुल कुमार: थाना माल से थाना इटौंजा भेजा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews