Indore News : हज यात्रा के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली बातें

indore crime news

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में लगातार ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अभी कुछ महीनों पहले ही हज यात्रा और वीजा करवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया था। इस ठगी के गिरोह के दो शातिर को इंदौर के शिकीयतकर्ता के शिकायत करने में बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, आरोपियों ने हज यात्रा करवाने के नाम पर लोगों से 50 लाख रूपये ऑनलाइन लिए थे और कहा था कि वह उमराह कराने के लिए मुंबई से जद्दा आने जाने की फ्लाइट की टिकट बुकिंग करवाएंगे। इसी के लिए पैसे आरोपितों ने लिए। आरोपितों ने फ्लाइट टिकट के स्लॉट को स्वयं ऑनलाइन आईडी से बुक करवाए और लोगों को भरोसा झिलवाया।

लेकिन जब आरोपितों के पास पूरे पैसे आ गए तो उन्होंने टिकट कैंसिल करवा दी और पैसे लेकर फरार हो गए। इन आरोपितों ने पेसे खातों में प्राप्त कर धोखाधड़ी करना कबूला है। पूछताछ में ये भी खुलासे हुए है कि इन आरोपितों ने कई शहरों के लोगों के साथ ठगी कर लाखों रूपये प्राप्त किए हैं। अभी इस मामले को लेकर पुलिस और जांच पड़ताल कर रही हैं। जल्द ही कई खुलासे हो सकते हैं। अभी दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ही है।

[dgv_vimeo_video id=”835762900″]

क्राइम ब्रांच के डीसीपी के अनुसार करोड़ों रुपए की ठगी इस गेंग ने की है। पकड़े गए आरोपीयो की जानकारी अब अन्य राज्यो को भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इंदौर में तनवीर नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी के दिल्ली का एक गेंग जो कि टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी से संपर्क कर पहले टिकिट करवाते है और फिर टिकिट केंसल कर टिकिट का पैसा अपने पास रख लेते है। यही तरीका ठगी पकड़ी गई गेंग का बताया गया।अकेले इंदौर के तनवीर की शिकायत है कि 50 लाख की ठगी उसके साथ भी हुई है।

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews